spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में ठेके के पास मिला व्यक्ति का शव:ज्यादा शराब से मौत की आशंका, कबाड़ी का काम करता था




करनाल में पुराने बस स्टैंड के पास शराब के ठेके के नजदीक एक व्यक्ति का शव मिला है। मृतक कबाड़ी था और शराब का आदी था। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की मौत ज्यादा शराब पीने के कारण हुई है। सुबह लोगों ने उसे बेसुध हालत में पड़ा देखा और जब कोई हलचल नहीं हुई तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी। सुबह तक नहीं हुई हलचल, लोगों ने दी सूचना प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, व्यक्ति रात के समय ठेके के पास नशे की हालत में गिर गया था। सुबह से दोपहर तक वह वहीं पड़ा रहा। जब आसपास के लोगों ने उसे देखा और आवाज लगाने पर भी कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली, तब जाकर पुलिस को बुलाया गया। कबाड़ी का काम करता था स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है, लेकिन वह गोली गांव का रहने वाला बताया जा रहा है और सैनी समाज से जुड़ा था। वह जुंडला गेट स्थित गोविंद कॉलोनी में किराए के मकान में पिछले करीब 10 साल से रह रहा था। बताया गया कि वह शराब का आदी था और कबाड़ी का काम कर अपनी कमाई का अधिकांश हिस्सा शराब में खर्च कर देता था। पहचान से जुड़े दस्तावेज नहीं मिले पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव के कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की गई। पहचान के बाद होगा पोस्टमार्टम सिविल लाइन थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि अभी तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पहचान होने के बाद ही पोस्टमार्टम की अगली प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles