मामले की जानकारी देते अंसध डीएसपी गोरखपाल राणा।
करनाल जिले के असंध में दो मिष्ठान भंडार संचालकों को धमकी मिलने का मामला सामने आया है। सूत्रों की माने तो कॉल करने वाले ने फिरौती की मांग की और रकम न देने पर जान से मारने की चेतावनी दी। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया, जबकि पुलिस तुरंत अलर्ट हो गई
.
कॉल की लोकेशन और नंबर खंगाल रही पुलिस पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दोनों व्यापारियों को किसी अज्ञात नंबर से कॉल आई थी। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कॉल विदेशी नंबर से की गई है या फिर किसी स्थानीय नंबर का इस्तेमाल हुआ है। तकनीकी टीम कॉल डिटेल्स खंगाल रही है और संदिग्ध लोगों पर नजर रखी जा रही है। कोई फिरौती मांगी गई है या नहीं? अगर मांगी गई है तो कितनी फिरौती मांगी गई है और किन-किन दुकानदारों को धमकी मिली है, इसको लेकर पुलिस कुछ भी खुलासा नहीं कर रही है।

एआई जरनेटेड फोटो।
डीएसपी गोरखपाल राणा ने दिया भरोसा डीएसपी असंध गोरखपाल राणा ने कहा कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने व्यापारियों और आम लोगों से अपील की है कि किसी भी तरह की अफवाहों से बचें और डरने की जरूरत नहीं है। पुलिस हर समय जनता की सुरक्षा के लिए मौजूद है और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी।
दुकानों में सीसीटीवी लगाने की अपील पुलिस ने दुकानदारों को अपनी सुरक्षा के लिए दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की सलाह दी है। इससे किसी भी घटना का रिकॉर्ड मिल सकेगा और जांच में मदद मिलेगी। साथ ही पुलिस ने कहा कि सरकारी मोबाइल नंबरों के अलावा अधिकारियों के निजी नंबर भी लोगों के पास उपलब्ध हैं।
संदिग्ध गतिविधि दिखे तो तुरंत सूचना दें डीएसपी ने स्पष्ट किया कि अगर किसी को कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे या कोई धमकी भरा कॉल आए तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करेगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले पर नजर बनाए हुए है और आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास जारी हैं।







