spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

प्रेमिका के बातचीत बंद करने पर मारा चाकू:खन्ना में लूटपाट के केस की जांच के बाद पुलिस का खुलासा, 20 साल से थे महिला से प्रेम संबंध




पंजाब के खन्ना में पिछले दिनों एक महिला पर हुए जानलेवा चाकू हमले के मामले में पुलिस ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआती तौर पर लूटपाट की कोशिश मानकर देखा जा रहा था, वह असल में 20 साल पुराने प्रेम संबंधों और आपसी रंजिश का मामला निकला है। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। लूट नहीं, आपसी विवाद में हुआ हमला पुलिस जांच में सामने आया है कि घायल महिला और आरोपी के बीच पिछले करीब 20 वर्षों से प्रेम संबंध थे। महिला की शादी होने के बाद भी दोनों लगातार एक-दूसरे के संपर्क में थे। हालांकि, हाल ही में दोनों के बीच किसी बात को लेकर गंभीर विवाद हो गया, जिसके बाद महिला ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी थी। इसी बात से गुस्साए आरोपी ने महिला पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। सब्जी मंडी जाने निकली थी पीड़िता पीड़ित महिला दो दिन पहले ही लुधियाना से खन्ना स्थित अपने मायके आई थी। रविवार दोपहर वह अपने घर से सब्जी मंडी जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन घर के कुछ ही दूरी पर घात लगाकर बैठे हमलावर ने उस पर हमला कर दिया। वारदात के बाद परिजनों ने पुलिस को शुरुआती बयान में इसे लूट की कोशिश बताया था, लेकिन गहनता से हुई जांच ने मामले का रुख पूरी तरह बदल दिया। आरोपी का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड पुलिस ने आरोपी गुरहरप्रीत सिंह उर्फ शरणजीत सिंह निवासी गांव हरियो कलां, समराला को गिरफ्तार कर लिया है। डीएसपी विनोद कुमार ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर और आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है। उसके खिलाफ पहले से ही अलग-अलग थानों में चार मामले दर्ज हैं। आरोपी और पीड़िता के बीच पुराने संबंध थे और बातचीत बंद होने के विवाद में ही इस वारदात को अंजाम दिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।”



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles