spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में आटा मिल के तोड़े ताले:10 लाख की मोटरें और सामान चोरी, पुलिस जुटी तलाश में




करनाल के कुंजपुरा थाना क्षेत्र में एक आटा मिल को निशाना बनाते हुए चोरों ने ताले तोड़कर करीब 10 लाख रुपए का सामान चोरी कर लिया। घटना का खुलासा तब हुआ जब मिल मालिक सुबह मिल में पहुंचा। मौके पर गेट के ताले टूटे मिले और अंदर से मोटरें व अन्य कीमती सामान गायब था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 12 जून को सब कुछ सुरक्षित था
सेक्टर-7 अर्बन एस्टेट निवासी विजय कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी आटा मिल बजीदपुर रोड पर नोवा केमिकल फैक्ट्री के सामने, श्मशान घाट के पास स्थित है। वे कभी-कभार मिल पर आते-जाते रहते हैं। 12 जून को जब वे मिल पर गए थे, तब सभी सामान सुरक्षित अपनी जगह पर रखा हुआ था। पहुंचने पर टूटा मिला ताला
विजय कुमार अब जब वह किसी व्यक्ति को मिल दिखाने पहुंचे तो उन्होंने देखा कि मुख्य गेट और शेड के गेट के ताले टूटे हुए थे। ऑफिस के गेट का शीशा भी टूटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखा तो काफी सामान गायब था, जिससे साफ हुआ कि चोरी हो चुकी है। 18 मोटर और वेल्डिंग सेट ले गए चोर
चोरी हुए सामान में 40 हॉर्स पावर की 8 मोटर, 5 हॉर्स पावर की 5 मोटर, 2 हॉर्स पावर की 3 मोटर और 1 हॉर्स पावर की 2 मोटर शामिल हैं। इसके अलावा एक वेल्डिंग सेट और अन्य मशीनरी पार्ट्स भी चोर ले गए। कुल मिलाकर चोरी हुए सामान की कीमत करीब 10 लाख रुपए आंकी गई है। अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज
मामले में एएसआई प्रवीन कुमार ने बताया कि विजय कुमार की शिकायत पर कुंजपुरा थाना में दर्ज किया गया है। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीम मौके से साक्ष्य जुटाने में लगी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles