spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा मामले में आप का प्रदर्शन




चंडीगढ़ | प्रशासक गुलाब चंद कटारिया के विशेष हाउस मीटिंग में पहुंचने के दौरान आम आदमी पार्टी ने शनिवार को सेक्टर-17 स्थित नगर निगम भवन के बाहर अयोध्या श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं के चढ़ावे से जुड़ी करोड़ों रुपए की चोरी के मामले को लेकर प्रदर्शन किया। आप नेताओं ने कहा कि श्रीराम मंदिर में श्रद्धालुओं की ओर से चढ़ाए गए आभूषण, नकदी और अन्य दान को लेकर उठे सवाल करोड़ों राम भक्तों की आस्था को ठेस पहुंचाने वाले हैं। उन्होंने अयोध्या मॉडल, निर्माण कार्यों, जमीन खरीद और चढ़ावे से जुड़े मामलों की निष्पक्ष, स्वतंत्र और समयबद्ध जांच की मांग की। पार्टी नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा और प्रशासन ने मुद्दा उठाने वालों की आवाज दबाने के लिए पुलिस का सहारा लिया। प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेकर सेक्टर-39 थाने में रखा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles