spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

गुरदासपुर में कल 'एक शाम शिव के नाम' कार्यक्रम:पंजाब सरकार कर रही आयोजन,सीएम भगवंत मान और अरविंद केजरीवाल होंगे शामिल




गुरदासपुर में कल (रविवार) भव्य धार्मिक कार्यक्रम ‘एक शाम शिव के नाम’ का आयोजन होने जा रहा है। इस विशेष धार्मिक समागम में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। वीआईपी मूवमेंट और भारी भीड़ की संभावना को देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इस बड़े आयोजन की सुरक्षा और प्रशासनिक व्यवस्थाओं को लेकर जिला प्रशासन ने विभिन्न सरकारी विभागों के आला अधिकारियों के साथ एक उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। प्रशासनिक अधिकारियों ने पुष्टि की है कि स्टेज प्रबंधन, वीआईपी सिटिंग अरेंजमेंट, पेयजल और पंडाल से जुड़ी सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली गई हैं। सुरक्षा के कड़े इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर नजर गुरदासपुर के एसएसपी आदित्य ने सुरक्षा व्यवस्था के खाके की विस्तृत जानकारी साझा करते हुए बताया कि कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने के लिए पंजाब पुलिस के लगभग 1200 जवानों को तैनात किया गया है। कार्यक्रम स्थल और उसके आसपास के संवेदनशील पॉइंट्स पर तीसरी आंख यानी सीसीटीवी (CCTV) कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी मॉनिटरिंग एक विशेष कंट्रोल रूम से की जाएगी। रूट डायवर्जन प्लान जारी, जनता से सहयोग की अपील एसएसपी आदित्य ने बताया कि कार्यक्रम के मद्देनजर शहर की यातायात व्यवस्था (ट्रैफिक प्लान) में व्यापक बदलाव किए गए हैं। वीआईपी रूट और आम जनता की सुविधा के लिए कई रास्तों पर रूट डायवर्ट किया गया है, ताकि कार्यक्रम के दौरान शहरवासियों को जाम की स्थिति से न जूझना पड़े। उन्होंने स्थानीय जनता से भी पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles