spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

चंडीगढ़ में प्रॉपर्टी डीलर के घर पर देर रात हमला:हाथों में तलवार लेकर पहुंचे बदमाश, बोले- 'गोली मार दो', पुलिस पहुंचने से पहले फरार




चंडीगढ़ के धनास इलाके में शुक्रवार देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर के घर पर दो हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। दोनों हमलावर हाथों में तलवार और डंडा लेकर घर के बाहर पहुंचे और दरवाजा तोड़ने की कोशिश करने लगे। इस दौरान एक हमलावर दूसरे से बार-बार कहता रहा, “गोली मार दो।” घटना के समय प्रॉपर्टी डीलर अपने परिवार के साथ घर में मौजूद था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों आरोपी फरार हो चुके थे। घटना शुक्रवार रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद सारंगपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे इलाके की घेराबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला। बच्चों के साथ घर में था तभी पहुंचे बदमाश प्रॉपर्टी डीलर गगन ने पुलिस को बताया कि वह शुक्रवार रात करीब 10:45 बजे घर पहुंचा था। घर आने के बाद वह परिवार और बच्चों के साथ बैठा हुआ था। करीब 15 से 20 मिनट बाद अचानक किसी ने जोर-जोर से दरवाजा पीटना शुरू कर दिया। आवाज सुनकर वह छत पर गया और बाहर झांककर देखा। वहां दो युवक खड़े थे। एक ने सिर पर हेलमेट पहन रखा था, जबकि दूसरे ने अपने चेहरे को कपड़े से ढका हुआ था। एक के हाथ में तलवार और दूसरे के हाथ में डंडा था। दोनों लगातार दरवाजा तोड़ने की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान हतलावरों ने घर के बाहर खड़ी गाड़ी के शीशे तोड़ दिए। गोली मार दो की आवाज सुन ड़रा गगन ने पुलिस को बताया हथियारबंद युवकों को देखकर वह तुरंत वापस घर के अंदर चला गया और दरवाजा बंद कर लिया। दोनों आरोपी लगातार दरवाजा तोड़ने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान एक युवक दूसरे से कह रहा था, गोली मार दो। यह आवाज सुनकर घर के अंदर मौजूद उसकी पत्नी और बच्चे घबरा गए। परिवार ने खुद को सुरक्षित रखते हुए तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम पर फोन कर घटना की जानकारी दी। कंट्रोल रूम से सूचना मिलते ही सारंगपुर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अशोक कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया, लेकिन तब तक दोनों हमलावर मौके से फरार हो चुके थे। पुलिस ने आसपास के इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया और लोगों से भी पूछताछ की, लेकिन देर रात तक आरोपियों का कोई सुराग नहीं मिल सका। प्रॉपर्टी डीलर ने पुरानी रंजिश से किया इनकार पुलिस पूछताछ में गगन ने बताया कि उसकी किसी के साथ ऐसी कोई पुरानी दुश्मनी या रंजिश नहीं है, जिसके चलते कोई उसकी हत्या करने के इरादे से घर तक पहुंच जाए। उसने कहा कि वह हमलावरों को पहचानता भी नहीं है और उसे समझ नहीं आ रहा कि वे किस मकसद से उसके घर आए थे। पुलिस अब हमले के पीछे की वजह जानने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रही है। सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में ले ली है। फुटेज में दोनों संदिग्ध हमलावर दिखाई दे रहे हैं, लेकिन हेलमेट और चेहरे पर कपड़ा होने के कारण उनकी पहचान स्पष्ट नहीं हो पा रही है। पुलिस आसपास के अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों के आने-जाने के रास्ते और उनकी पहचान का पता लगाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles