spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

बहादुरगढ़ से फोन करते रहे चरण सिंह, अब आएंगे शव:हरिद्वार जाते समय हुए भीषण सड़क हादसे में पत्नी, पोता, भतीजा और बहू की मौत




बहादुरगढ़ से हरिद्वार की धार्मिक यात्रा पर निकला एक परिवार कभी नहीं सोच सकता था कि उसकी वापसी चार शवों के रूप में होगी। शुक्रवार को सहारनपुर के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने बहादुरगढ़ के एक परिवार की खुशियां हमेशा के लिए छीन लीं। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य घायल हैं। शनिवार को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतकों के शव बहादुरगढ़ लाए जाने की तैयारी है। देर शाम तक शवों के पहुंचने की संभावना है। इस हादसे की सबसे दर्दनाक तस्वीर 75 वर्षीय चरण सिंह की है। परिवार के सदस्य हरिद्वार गए हुए थे और वह बहादुरगढ़ में ही थे। काफी देर तक वह पत्नी और अन्य परिजनों के मोबाइल पर फोन मिलाते रहे, लेकिन किसी का फोन नहीं उठा। उन्हें लगा कि शायद रास्ते में नेटवर्क नहीं होगा या सभी यात्रा में व्यस्त होंगे। उन्हें क्या पता था कि जिन अपनों से बात करने की कोशिश कर रहे हैं, वे सड़क हादसे का शिकार हो चुके हैं। कुछ देर बाद जब हादसे और चार मौतों की सूचना मिली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। जानकारी के अनुसार, बहादुरगढ़ के सेक्टर-2 और सेक्टर-6 में रहने वाले परिवार शुक्रवार को टाटा कार से हरिद्वार के लिए रवाना हुए थे। सहारनपुर के हलगोया कट के पास पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई बार पलट गई। हादसे में चरण सिंह की पत्नी, नौ वर्षीय पोता, भतीजा और बहू की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। पोस्टमार्टम की औपचारिकताएं पूरी होने के बाद आज शव बहादुरगढ़ लाए जाएंगे। परिवार के लोग और आसपास के निवासी अपनों के अंतिम दर्शन के इंतजार में हैं। सेक्टर-6 सहित पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है। शव पहुंचने के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। इस हृदयविदारक हादसे ने पूरे बहादुरगढ़ को गमगीन कर दिया है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles