spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Faridabad Auto Stunt Viral Video


फरीदाबाद28 मिनट पहले

  • कॉपी लिंक
सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए ऑटो चालक - Dainik Bhaskar

सड़क पर स्टंटबाजी करते हुए ऑटो चालक

फरीदाबाद में नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर ऑटो से खतरनाक स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की और ऑटो का 15,500 रुपये का चालान काट दिया। साथ ही स्टंट करने वाले युवक से सार्वजनिक रूप से माफी भी मंगवाई गई।

बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट

वायरल वीडियो में एक युवक नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर ऑटो को बार-बार घुमाकर खतरनाक स्टंट करता दिखाई दे रहा है। स्टंटबाजी के दौरान सड़क से गुजर रहा एक साइकिल सवार ऑटो की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया। यह पूरी घटना रात के समय की बताई जा रही है।

रात के समय हाईवे के सर्विस रोड़ पर स्टंटबाजी करते हुए

रात के समय हाईवे के सर्विस रोड़ पर स्टंटबाजी करते हुए

सोशल मीडिया पर वीडियो डालना पड़ा भारी

पुलिस के अनुसार, युवक ने स्वयं स्टंट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने बिना देरी किए मामले का संज्ञान लिया और जांच शुरू कर दी।

जांच में सामने आया कि ऑटो बड़खल स्थित बुद्ध कॉलोनी निवासी मधु के नाम पर पंजीकृत है। पुलिस के अनुसार, ऑटो मालिक का बेटा विकास इस वाहन से स्टंट करता था और सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज़ पाने के लिए वीडियो अपलोड करता था।

नंबर प्लेट से आरोपी तक पहुंची पुलिस

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि वायरल वीडियो में दिखाई दे रही ऑटो की नंबर प्लेट के आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची। कार्रवाई करते हुए ऑटो का 15,500 रुपये का चालान किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि स्टंट करने वाले युवक विकास के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस नहीं था। पुलिस का यह भी कहना है कि घटना के समय युवक ने शराब का सेवन किया हुआ था। मामले में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

खबरें और भी हैं…



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles