spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता का भव्य स्वागत:मंच से किया संबोधित, घुसपैठिओं की वोट कटवाएं; कांग्रेस भ्रम फैलाने का काम करती है




भाजपा की नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता के सोनीपत आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। शहर के जानकीदास स्कूल के समीप विधायक निखिल मदान के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। पुष्प वर्षा और नारों के बीच आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन की मजबूती, महिला सशक्तिकरण, वोटर सूची शुद्धिकरण अभियान (SIR) और केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को लेकर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय करने का आह्वान करते हुए प्रत्येक कार्यकर्ता से वोटर सूची के शुद्धिकरण अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। महिला नेतृत्व और संगठन की मजबूती पर जोर विधायक निखिल मदान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में महिलाओं को समाज और राजनीति में नई पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि अर्चना गुप्ता का प्रदेश अध्यक्ष बनना नारी शक्ति के बढ़ते प्रभाव का प्रतीक है। उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा महिला कार्यकर्ताओं को आगे बढ़ने के नए अवसर प्राप्त होंगे। वोटर सूची शुद्धिकरण अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में SIR के माध्यम से वोटर सूची के शुद्धिकरण का महत्वपूर्ण अभियान चल रहा है। उन्होंने सभी भाजपा कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पहुंचकर इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि मृत व्यक्तियों के नाम वोटर सूची से हटाने और गलत तरीके से दर्ज नामों को चिन्हित करने की जिम्मेदारी भी कार्यकर्ताओं को निभानी चाहिए। वोटर सूची तय करेगी भविष्य की सरकार अर्चना गुप्ता ने कहा कि वोटर सूची में किए जाने वाले संशोधन और शुद्धिकरण का असर भविष्य की सरकार के गठन पर पड़ता है। उन्होंने दावा किया कि यदि किसी घुसपैठिए ने गलत तरीके से वोट बनवा रखी है तो उसे हटाने की प्रक्रिया भी सुनिश्चित की जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश के लोकतांत्रिक ढांचे को मजबूत बनाने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध होना आवश्यक है। विकसित भारत-विकसित हरियाणा के विजन पर चर्चा प्रेस वार्ता के दौरान अर्चना गुप्ता ने कहा कि प्रदेश सरकार विकसित भारत, विकसित हरियाणा और विकसित विधानसभा 2047 के विजन पर कार्य कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक विधायक को अपनी विधानसभा के लिए रोडमैप तैयार करने को कहा गया है ताकि आम नागरिकों तक मूलभूत सुविधाएं, बेहतर शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंच सके। उन्होंने कहा कि संगठन में भी 33 प्रतिशत महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। कांग्रेस पर साधा निशाना प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि 25 जून 1975 को आपातकाल लगाकर कांग्रेस ने लोकतंत्र पर आघात किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार भ्रम फैलाने का प्रयास करती है, जबकि भाजपा संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि देश के इतिहास की सही जानकारी लोगों तक पहुंचाना भी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है। घुसपैठ और तुष्टिकरण की राजनीति पर उठाए सवाल अर्चना गुप्ता ने कहा कि देश में सरकार बनाने का अधिकार भारतीय नागरिकों को है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ राजनीतिक दल तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से राष्ट्रहित और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए सजग रहने का आह्वान किया। वरिष्ठ नेताओं की रही मौजूदगी स्वागत कार्यक्रम में पूर्व प्रदेश अधक्ष मोहन लाल बडौली, मेयर राजीव जैन, विधायक निखिल मदान, पूर्व मंत्री कविता जैन, ओपी परूथी, वरिष्ठ भाजपा नेता ललित बत्रा सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles