spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अबोहर में अस्पताल के बाहर बाइक चोरी की कोशिश:लॉक से छेड़छाड़ करते दिखे 2 युवक, लोगों ने पकड़ा; एक ने खुद को बताया निर्दोष




अबोहर में हनुमानगढ़ रोड पुल के पास स्थित ऐजल अस्पताल के बाहर बुधवार को दिनदहाड़े बाइक चोरी का प्रयास किया गया। बाइक मालिक की सतर्कता और आसपास मौजूद लोगों की मदद से दो युवकों को मौके पर ही पकड़ लिया गया। बाद में उन्हें पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, जसवंत नगर गली नंबर-1 निवासी कृष्ण कुमार अपनी बुआ का हालचाल जानने अस्पताल आए थे, जिनकी हड्डी टूटने के बाद ऑपरेशन हुआ था। कृष्ण कुमार बाइक पर खाना लेकर अस्पताल पहुंचे थे। उन्होंने बाइक को बाहर खड़ा कर दिया था। करीब एक घंटे बाद, जब उन्होंने अस्पताल की ऊपरी मंजिल से नीचे देखा, तो दो युवक उनकी बाइक के लॉक से छेड़छाड़ करते हुए दिखाई दिए। बाइक का लॉक नहीं खोल सके युवकों ने काफी प्रयास किया, लेकिन वे बाइक का लॉक नहीं खोल सके। इसके बाद उन्होंने पास खड़ी दूसरी बाइक में चाबी लगाने की कोशिश की। दूसरी बाइक का लॉक खुलते ही कृष्ण कुमार को शक हुआ और वह तुरंत नीचे पहुंचे। कृष्ण कुमार ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवकों को पकड़ लिया। खुद को निर्दोष बता रहा था युवक प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पकड़े गए युवकों में से एक खुद को निर्दोष बता रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को अपने साथ ले गई। शहरवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए सख्त कदम उठाए जाएं, ताकि लोगों में सुरक्षा का भरोसा बहाल हो सके। सामान की सुरक्षा को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे लोग शहर में चोरी और छीना-झपटी की बढ़ती घटनाओं से आम लोग चिंतित हैं। यह घटना ऐसे समय सामने आई है जब लोग अपने वाहनों और सामान की सुरक्षा को लेकर असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles