spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

मोगा-लुधियाना रोड पर 55 वर्षीय महिला को ट्रक ने कुचला:पुलिस ने चावल लदे वाहन को कब्जे में लिया, चालक के खिलाफ केस दर्ज




मोगा-लुधियाना मुख्य मार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में ट्रक की चपेट में आने से एक 55 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने मृतका के पति के बयानों के आधार पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना अजीतवाल के सहायक थानेदार (ASI) जगदेव सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि गांव कोकरी फूला सिंह वाला की रहने वाली चरणजीत कौर (55) पैदल पुल के पास से गुजर रही थीं। इसी दौरान अचानक चावल से लदे एक तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि चरणजीत कौर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। आरोपी चालक नामजद, ट्रक पुलिस के कब्जे में पुलिस ने मृतका के पति मोदन सिंह के बयान दर्ज कर आरोपी ट्रक चालक शिंदरपाल सिंह, निवासी गांव लोपो के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। एएसआई जगदेव सिंह ने बताया कि दुर्घटना को अंजाम देने वाले चावल से लदे ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और चालक के खिलाफ आगामी तफ्तीश जारी है। पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा शव हादसे के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल मोगा के शवगृह (मोर्चरी) में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतका का शव अंतिम संस्कार के लिए उनके वारिसों (परिजनों) के हवाले कर दिया जाएगा।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles