spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर बाईपास पर दर्दनाक हादसा:गलत दिशा से आई कार ने युवक को मारी टक्कर, हालत नाजुक होने पर पीजीआई रेफर




अमृतसर बाईपास पर आज एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना बाबा दर्शन सिंह डेरे के पास सुबह के समय हुई जब पीड़ित युवक अपने वाहन से फ्रूट मंडी की ओर जा रहा था। अचानक एक तेज रफ्तार कार गलत दिशा से फुटपाथ पार करते हुए आई और सीधे उसकी गाड़ी से टकरा गई। डॉक्टरों ने हालत नाजुक बताकर पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक को गंभीर चोटें आईं और उसके दोनों हाथों की नसें कट गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को गुरु नानक देव अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत नाजुक देखते हुए उसे पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया। पीड़ित परिवार का आरोप है कि घटना के बाद कुछ लोग मौके पर पहुंचे और वीडियो बनाने से रोकने के लिए बहस करने लगे। भाई दिलबर ने बताया कि कार मालिक ने खुद को घटना से अलग बताने की कोशिश की, जबकि परिजनों के अनुसार वह मौके पर मौजूद था। हादसे में 75 हजार रुपये नकद गायब होने का दावा परिजनों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि घायल युवक फ्रूट खरीदने के लिए लगभग 75 हजार रुपये नकद लेकर गया था, जो हादसे के बाद गायब हो गए। हालांकि उसका मोबाइल फोन बरामद कर लिया गया, लेकिन नकदी और अन्य सामान अब तक नहीं मिला है। परिवार ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई की मांग की है। छेहरटा थाना पुलिस ने जांच शुरू, वाहन कब्जे में लिए घटना की सूचना मिलने पर छेहरटा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जा रही है और जल्द ही पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles