spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

करनाल में सौतेल पिता ने की बेटी से छेड़छाड़:बेटी ने मां को बताई आपबीती, विरोध करने पर मारपीट कर घर से निकाला




करनाल सिटी पुलिस स्टेशन क्षेत्र में सौतेले पिता द्वारा नाबालिग बच्ची के साथ गलत हरकत करने का गंभीर मामला सामने आया है। बच्ची ने अपनी मां को आपबीती सुनाई, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने पहले भी कई बार बच्ची के साथ गलत तरीके से छेड़छाड़ की। जब मां ने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की और घर से निकाल दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 2015 में हुई थी दूसरी शादी, दोनों के पहले से थे बच्चे
शिकायतकर्ता मां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 5 नवंबर 2015 को करनाल में रोहित के साथ हुई थी। यह दोनों की दूसरी शादी थी। शिकायतकर्ता की पहली शादी से एक नाबालिग बेटी है, जबकि रोहित का पहली शादी से एक बेटा है। शादी के बाद दोनों बच्चों को साथ रखा गया। 27 मई की घटना, अगले दिन बेटी ने मां को बताया सच
शिकायतकर्ता ने बताया कि बीती 28 मई को उसकी नाबालिग बेटी ने उसे बताया कि एक दिन पहले यानी 27 मई को रोहित ने उसके साथ गलत हरकत की। आरोपी ने उसके निजी अंगों को गलत तरीके से छुआ और जबरदस्ती किस किया। बच्ची ने यह भी बताया कि आरोपी पहले भी कई बार उसे स्कूल की चीजें दिलाने के बहाने गलत तरीके से छूता रहा है। सुरक्षा के लिए भाई के पास भेजी बेटी
घटना का पता चलते ही मां ने अपनी बेटी की सुरक्षा को देखते हुए उसी दिन अपने भाई को बुलाया। भाई बच्ची को अपने साथ जीरकपुर स्थित घर ले गया। इसके बाद कुछ दिनों तक आरोपी बच्ची के बारे में पूछता रहा कि वह कब वापस आएगी। विरोध करने पर मारपीट, घर से निकाला
शिकायत के अनुसार 8 जून को आरोपी रोहित ने पत्नी को गालियां दीं और बच्ची को वापस लाने के लिए दबाव बनाया। जब पत्नी ने आरोपी से बच्ची के साथ हुई हरकत के बारे में सवाल किया तो वह गुस्से में आ गया। उसने पत्नी के साथ मारपीट की और उसे घर से निकाल दिया। जीरकपुर में भी दी धमकी, दरवाजा तोड़ने की कोशिश
पत्नी उसी दिन अपने भाई के घर जीरकपुर चली गई और पूरी घटना बताई। वहां बच्ची ने भी दोबारा अपने साथ हुई घटनाओं की पुष्टि की। उसने बताया कि आरोपी उसके पैरों और जांघों पर हाथ फेरता था, गोद में बैठाकर जबरदस्ती पकड़ता था और गर्दन पर काटता था। इसके बाद 12 जून को शिकायतकर्ता अपने भाई के साथ करनाल स्थित घर गई और आरोपी से बात की, लेकिन उसने माफी मांगने के बजाय गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी। उसी रात आरोपी अपने बेटे के साथ जीरकपुर पहुंच गया और घर का दरवाजा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की। शोर मचाने पर दोनों वहां से भाग गए। जाते-जाते उन्होंने धमकी दी कि वे शिकायतकर्ता और उसके परिवार को जान से मार देंगे। आरोपी ने यह भी कहा कि उसने अपनी पहली पत्नी की हत्या कर दी थी और उसे जेल जाने का डर नहीं है। चंडीगढ़ में रह रही पीड़िता, पुलिस ने दर्ज किया केस
घटना के बाद मां अपनी बेटी के साथ चंडीगढ़ में रहने लगी। उसने अपनी और बेटी की सुरक्षा को लेकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की।शिकायत पर थाना शहर करनाल में 23 जून को मुकदमा दर्ज किया गया। मामले की जांच पीएसआई सुमनलता को सौंपी गई है। पुलिस ने आरोपी रोहित के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles