![]()
लुधियाना के डैहलों इलाके के टीबा गांव में जमीन के पुराने विवाद को सुलझाने गए एक पूर्व सरपंच के भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 70 वर्षीय शिवेंद्र सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उनकी तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। कैसे और क्यों हुई वारदात मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना शाम के करीब 5:30 बजे की है। गांव में दो भाइयो में जीवन सिंह और मेग सिंह के बीच काफी समय से प्रॉपर्टी (जमीन) को लेकर विवाद चल रहा था। शाम को जब इस विवाद ने तूल पकड़ा, तो पड़ोसी मेग सिंह ने मामले को शांत कराने और बीच-बचाव करने के लिए अपने पड़ोसी पूर्व सरपंच के भाई शिवेंद्र सिंह को मौके पर बुलाया। वे दोनों पक्षों को समझाने के इरादे से वहां पहुंचे। युवक ने किया फायर जब शिवेंद्र सिंह दोनों पक्षों को शांत कराने की कोशिश कर रहे थे, तभी वहां मौजूद गोपी नाम के एक लड़के ने अचानक बंदूक निकाल ली और सीधे शिवेंद्र सिंह पर गोली चला दी। बताया जा रहा है कि आरोपी गोपी दूसरे पक्ष का दोस्त था और विवाद में दखल देने से गुस्से में था। गोली लगते ही शिवेंद्र सिंह लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तुरंत वहां से फरार हो गए। पुलिस की कार्रवाई और जांच घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस और उच्च अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ टीबा गांव पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है।
Source link
लुधियाना में बुजुर्ग की हत्या:पूर्व सरपंच के भाई को मारी गोली, 2 पक्षों का विवाद सुलझाने के लिए गए थे







