spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा की फैमिली ने किया उत्तराखंड में मर्डर:62 दिन पहले हांसी की थी बेटी की शादी; दराती से काटा, हाथ-पैर तोड़े




उत्तराखंड के अल्मोड़ा में पत्नी, बेटी और दामाद ने मिलकर अपने ही साले की हत्या कर दी। पुलिस ने मृतक के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। तीनों ने मिलकर शनिवार (20 जून) को धारदार हथियार से हमला किया था।
रविवार को गंभीर हालत में परिजन घायल व्यक्ति को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक, शरीर पर एक दर्जन से ज्यादा जगहों पर धारदार हथियार से हमला किया गया था।
हमले में हाथ-पैर भी टूट गए थे और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। मृतक की पहचान चंद्रशेखर पांडेय के रूप में हुई है। उन्होंने 19 अप्रैल 2026 को अपनी बेटी की शादी हरियाणा निवासी धर्मवीर से की थी। सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा विवाद… 1. शराब पीकर पत्नी को मारता था : मृतक चंद्रशेखर पांडेय ने अपनी बड़ी बेटी जानकी पांडेय की शादी 19 अप्रैल 2026 को हरियाणा के जिला हांसी (ग्राम-शेखपुरा, थाना-हांसी सदर) निवासी धर्मवीर शर्मा के साथ की थी। मृतक चंद्रशेखर अक्सर शराब पीकर अपनी पत्नी खष्टी देवी के साथ मारपीट और गाली-गलौज करता था। पति की रोज-रोज की मारपीट से परेशान होकर पत्नी खष्टी देवी यह बात फोन पर रोजाना हरियाणा में रह रही अपनी बेटी जानकी और दामाद धर्मवीर को बताती थी। 2. घटना से कुछ दिन पहले दामाद ने दी थी धमकी: सास (खष्टी देवी) के साथ हो रही मारपीट से नाराज होकर दामाद धर्मवीर ने हरियाणा से चंद्रशेखर के बेटे (अपने साले) को फोन पर धमकी दी थी। दामाद ने कहा था- “अपने पापा को समझा ले कि वह मेरी सास और मेरी पत्नी के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग न करें, नहीं तो किसी न किसी दिन मैं उसे मार दूंगा।” 3. 20 जून को रची गई साजिश : शनिवार रात को दामाद धर्मवीर और बेटी जानकी देवी एक सोची-समझी रणनीति के तहत हरियाणा से सीधे अपने गांव सेली के तोक शौधार पहुंचे। रात में ही चंद्रशेखर की पत्नी खष्टी देवी, बेटी जानकी देवी और दामाद धर्मवीर ने एक साथ मिलकर चंद्रशेखर (40) पर हमला बोल दिया। आरोपियों ने भारी और धारदार बड़ी दराती से चंद्रशेखर के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों पर ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे वह लहूलुहान होकर गंभीर रूप से घायल हो गया। 4. अस्पताल में मृत घोषित किया : इस वारदात की जानकारी ग्राम प्रधान कैलाश पांडेय ने चंद्रशेखर के पिता नारायण दत्त पांडेय को दी। ग्राम प्रधान और ग्रामीणों की मदद से घायल चंद्रशेखर को तुरंत धौलादेवी अस्पताल ले जाया गया। स्थिति बेहद नाजुक होने के कारण डॉक्टरों ने उसे बेस अस्पताल अल्मोड़ा और फिर वहां से हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान चंद्रशेखर की मौत हो गई। मृतक के पिता नारायण दत्त पांडेय ने दन्या थाना पुलिस को दी गई शिकायत में स्पष्ट रूप से अपनी बहू खष्टी देवी, दामाद धर्मवीर और पोती जानकी देवी को अपने बेटे की बेरहम हत्या का जिम्मेदार ठहराया है। 5. पिता बोले- पत्नी, बेटी और दामाद ने मिलकर मारा : पिता की मांग है कि इन तीनों ने मिलकर धारदार हथियार से उनके बेटे की हत्या की है। इन तीनों के खिलाफ तत्काल सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। इस शिकायत पर दिनेश पांडेय और जगदीश पांडेय बतौर गवाह शामिल हैं। अल्मोड़ा के दन्या कोतवाली प्रभारी देनिश नाथ महंत ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मौके पर फॉरेंसिक टीम पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles