spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा के 6 जिलों में बारिश-आंधी के आसार:25 को एक्टिव होगा प्री-मानसून, 24 घंटे में अधिकतम तापमान 2.4 डिग्री तक गिरा




हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ और प्री-मानसूनी गतिविधियों के असर से मौसम का मिजाज बदल गया है। मौसम विभाग के अनुसार 23 जून को प्रदेश के उत्तरी और उत्तर-पूर्वी जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वहीं पिछले 24 घंटे में हुई बारिश और बादलों के कारण अधिकतम तापमान में औसतन 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में हिसार, भिवानी, अंबाला, चंडीगढ़ और यमुनानगर सहित कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई। प्रदेश का सबसे अधिक तापमान रोहतक में 39.1 डिग्री सेल्सियस और सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के जिला स्तरीय पूर्वानुमान के अनुसार 23 जून को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल और करनाल में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है। 24 से 26 जून तक इन जिलों में मौसम रहेगा सक्रिय
24 जून को बारिश की गतिविधियां दक्षिण-पूर्वी हरियाणा की ओर बढ़ेंगी। गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। 25 जून को प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में प्री-मानसूनी गतिविधियां सक्रिय रहने की संभावना है और लगभग पूरे हरियाणा में कहीं-कहीं वर्षा के आसार हैं। 26 जून को फिर से बारिश की गतिविधियां मुख्य रूप से सिरसा, फतेहाबाद, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला और यमुनानगर तक सीमित रहने का अनुमान है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार 25 जून प्रदेश के लिए सबसे सक्रिय दिन रह सकता है। इस दौरान कई जिलों में तेज हवाएं, गरज-चमक और हल्की से मध्यम बारिश देखने को मिल सकती है। बारिश के कारण दिन और रात दोनों का तापमान गिरा…
40 डिग्री से नीचे आया तापमान : प्रदेश में रविवार की तुलना में अधिकतम तापमान में औसतन 2.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। रोहतक का अधिकतम तापमान 39.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि मेवात और गुरुग्राम में 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास तापमान दर्ज किया गया। हिसार में 36.5 डिग्री, अंबाला में 36.3 डिग्री और करनाल में 34.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड हुआ। कई जिलों में बादल छाए रहने और छिटपुट बारिश के कारण गर्मी का असर कम रहा। रात का पारा 1.7 डिग्री गिरा : रात के तापमान में भी कमी दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान पिछले दिन की तुलना में 1.7 डिग्री सेल्सियस घटा और सामान्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। सबसे कम न्यूनतम तापमान भिवानी में 21.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। हिसार में 24 डिग्री, अंबाला में 25.4 डिग्री और सिरसा में 25.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। रात के तापमान में आई गिरावट से लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिली है तथा सुबह-शाम मौसम सुहावना बना हुआ है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles