spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Haryana Family ID DOB Verification Alert


PPP में जन्मतिथि को लेकर मोबाइल पर भेजे जा रहे मैसेज से लोग परेशान है।

.

हरियाणा के लोगों को मोबाइल पर आ रहे इस मैसेज ने अचानक चिंताएं बढ़ा दी हैं। खासकर, उनकी जो बुढ़ापा पेंशन समेत अन्य किसी सरकारी योजना का लाभ ले रहे हैं। ये मैसेज हरियाणा सरकार के परिवार पहचान प्राधिकरण की ओर से भेजे जा रहे हैं। प्राधिकरण के स्टेट कोऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने बताया कि मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में कहा गया था कि लंबित आयु सत्यापन मामलों का निपटारा तीन माह के भीतर किया जाए।

बुजुर्गों की चिंता इसलिए भी बढ़ गई है, क्योंकि इसी साल फरवरी में भी इनकम वेरिफिकेशन के चलते करीब 70 हजार बुढ़ापा पेंशन रोक दी गई थी। तब विपक्ष ने इसे मुद्दा बना लिया था। CM नायब सैनी को विधानसभा में स्पष्ट करना पड़ा था कि किसी की पेंशन रुकेगी नहीं, वेरिफिकेशन चलती रहेगी।

चंडीगढ़ में परिवार पहचान पत्र (PPP) के संबंध में समीक्षा बैठक लेते मुख्यमंत्री नायब सैनी।

चंडीगढ़ में परिवार पहचान पत्र (PPP) के संबंध में समीक्षा बैठक लेते मुख्यमंत्री नायब सैनी।

जानिये बर्थडेट सत्यापन से जुड़े 10 जरूरी सवाल-जवाब

सवालः कैसे पता चलेगा कि PPP में जन्मतिथि का सत्यापन है या नहीं? जवाबः सरकार की ओर से पीपीपी में रजिस्टर्ड नंबर पर SMS भेजा जा रहा है।

सवाल: किन लोगों को जन्मतिथि सत्यापित करवानी होगी? जवाबः जिन नागरिकों की जन्मतिथि का सत्यापन अभी तक नहीं हुआ है और वे सरकार की किसी योजना का लाभ ले रहे हैं, उन्हीं को SMS भेजकर सूचना दी जा रही है।

सवाल: SMS मिलने के बाद कितना समय मिलेगा? जवाबः परिवार पहचान प्राधिकरण ने ऐसे लोगों को जन्मतिथि सत्यापन के लिए 30 दिन का समय दिया है।

सवाल: जन्मतिथि सत्यापन कैसे करवा सकते हैं? जवाबः दो तरीके उपलब्ध हैं-

1. ऑनलाइनः परिवार पहचान पोर्टल (meraparivarharyana.gov.in) पर लॉगिन करें। – आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें। -Grievance दर्ज करके सत्यापन का अनुरोध करें।

2. ऑफलाइनः संबंधित जिले के ADC (अतिरिक्त उपायुक्त) कार्यालय में संपर्क कर दस्तावेज जमा कर सकते हैं।

सवाल: जन्मतिथि के सबूत के तौर पर कौन-कौन से दस्तावेज मान्य होंगे? जवाबः जन्म प्रमाण पत्र, स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट, 10वीं कक्षा का प्रमाण पत्र, वर्ष 2019 तक का मतदाता पहचान पत्र, पासपोर्ट, PPO (पेंशन भुगतान आदेश)।

सवालः जिनके पास जन्मतिथि साबित करने वाले उक्त में से दस्तावेज नहीं हैं, तब क्या करें? जवाबः यदि उपरोक्त दस्तावेज नहीं है तो अंतिम निर्णय संबंधित जिला प्रशासन/ADC स्तर पर होता है।

फोन पर आ रहे मैसेज का स्क्रीनशॉट।

फोन पर आ रहे मैसेज का स्क्रीनशॉट।

सवाल: सत्यापन नहीं कराया तो क्या होगा? जवाबः अभी ऐसी कोई सार्वजनिक सरकारी घोषणा नहीं है कि 30 दिन पूरे होते ही सभी लाभ स्वतः बंद कर दिए जाएंगे। लेकिन रिकॉर्ड में जन्मतिथि संदिग्ध या अप्रमाणित है, तो समस्या आ सकती है।

सवालः क्या बुजुर्ग की वृद्धावस्था पेंशन रोक दी जाएगी? जवाबः केवल SMS आने से पेंशन तुरंत बंद हो जाएगी, ऐसा कोई आधिकारिक आदेश है। यदि किसी व्यक्ति की आयु संबंधी जानकारी विवादित या अप्रमाणित रहती है तो विभाग अतिरिक्त सत्यापन मांग सकता है।

सवालः क्या वही लोग सत्यापन करवाएं, जिनके पास मैसेज आ रहा है? जवाबः यदि किसी को मैसेज नहीं आया है और उसके रिकॉर्ड पहले से सत्यापित हैं, तो आमतौर पर अलग से कार्रवाई की आवश्यकता नहीं होती। हालांकि अपने रिकॉर्ड की स्थिति जांच लेना बेहतर है।

सवालः आम नागरिक कैसे पता करे कि उसकी जन्मतिथि सत्यापित है या नहीं? जवाबः 3 तरीके हैं। पहला- PPP पोर्टल पर लॉगिन करके दूसरा-SARAL केंद्र पर जाकर तीसरा-फैमिली आईडी अपडेट/स्टेटस जांच सेवा के माध्यम से।

यदि रिकॉर्ड में कोई आपत्ति या लंबित सत्यापन होगा तो वह आमतौर पर सिस्टम में दिखाई देता है या SMS प्राप्त होता है।

रेवाड़ी में पीपीपी को लेकर सुनवाई करते एडीसी और सतीश खोला।

रेवाड़ी में पीपीपी को लेकर सुनवाई करते एडीसी और सतीश खोला।

जनिए स्टेट कॉर्डिनेटर सतीश खोला ने क्या 3 अहम बातें कहीं…

  • 3 महीने में वेरिफिकेशन पूरा करने का टारगेटः हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण के स्टेट को-ऑर्डिनेटर डॉ. सतीश खोला ने दैनिक भास्कर के बताया कि सरकार ने एज वेरिफिकेशन को जल्दी निपटाने के निर्देश दिए हैं। चंडीगढ़ में सीएम ने समीक्षा बैठक में कहा गया था कि ऐसे मामलों का निपटारा तीन माह के भीतर किया जाए।
  • लाभ से वंचित नहीं रखेंगे, लेकिन वेरिफिकेशन जरूरीः खोला ने आगे बताया-सीएम के निर्देश हैं कि किसी को लाभार्थी के लाभ से वंचित नहीं रखा जाएगा, लेकिन जरूरी दस्तावेजों पूरा करने जरूरी हैं। एज वेरिफिकेशन बेहद जरूरी है।
  • आगे भी इस तरह के मैसेज आएंगेः दस्तावेज पूरे करने के लिए ये मैसेज भेजे हैं और आगे भी इस तरह के मैसेज भेजते रहेंगे। सभी से यही अपील है कि अपनी जन्मतिथि का वेरिफिकेशन जरूर करवाएं।

——————————

ये खबर भी पढ़ें…

हरियाणा की पहली AI बेस्ड फैमिली आईडी-2.0 तैयार:परिवार का पूरी कमाई एक जगह दिखेगी; जानकारी छिपाकर योजनाओं का लाभ लेने वाले फंसेंगे

हरियाणा सरकार परिवार पहचान पत्र (PPP) 2.0 परियोजना लागू करने जा रही है। सरकार का दावा है कि यह पूरा AI बेस्ड होगा, जो सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्ति तक पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। (पूरी खबर पढ़ें)



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles