spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पठानकोट में बनेगी आधुनिक सरकारी डिस्पेंसरी:मंत्री कटारुचक्क बोले- गांवों में सड़कों से लेकर स्वास्थ्य सुविधाओं तक हो रहा विकास




पठानकोट के हल्का भोआ में स्थित झाखोलाहड़ी गाँव में एक नई सरकारी डिस्पेंसरी का शिलान्यास किया गया। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक्क ने ₹42 लाख की लागत से बनने वाली इस डिस्पेंसरी के निर्माण कार्यों का उद्घाटन किया। इस अवसर पर गाँव के सरपंच राजेश सैनी, प्रभारी डॉक्टर संदीप और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली आम आदमी पार्टी की सरकार पंजाब में स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में ऐतिहासिक और वैज्ञानिक निर्णय ले रही है। सरकार इन क्षेत्रों में अरबों रुपये का निवेश कर रही है। उन्होंने बताया कि इस आधुनिक डिस्पेंसरी में मरीजों की सुविधा के लिए एक विशेष डॉक्टर रूम, खून और अन्य जांच के लिए एक अत्याधुनिक लैब, स्टाफ रूम और मरीजों के बैठने के लिए वेटिंग रूम की व्यवस्था की जाएगी। मंत्री ने आगे कहा कि हल्का भोआ के भीतर विकास कार्य लगातार जारी हैं। मंत्री बोले- गाँवों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है गाँवों में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है, वहीं खेल के मैदान, आंगनवाड़ी केंद्र और पुलों का निर्माण भी हो रहा है। आम आदमी क्लीनिक भी पूरी क्षमता के साथ काम कर रहे हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इस डिस्पेंसरी का निर्माण कार्य बहुत जल्द पूरा करके इसे जनता को समर्पित कर दिया जाएगा। इस परियोजना से न केवल झाखोलाहड़ी, बल्कि आस-पास के गाँवों के लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ मिलेंगी। कैबिनेट मंत्री लालचंद कटारुचक्क ने इस मौके पर सभी गाँव वासियों को बधाई दी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles