![]()
अमृतसर में नीट एग्जाम को लेकर सुरक्षा कड़ी।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) द्वारा आज आयोजित की जा रही NEET (UG)-2026 परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और सुचारू ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन अमृतसर ने कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। जिला मजिस्ट्रेट दलविंदरजीत सिंह द्वारा भारतीय नागरिक स
.
दोपहर 2 से शाम 5:30 बजे तक होगी परीक्षा
प्रशासन द्वारा जारी आदेशों के अनुसार आज दोपहर 2 बजे से शाम 5:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में पांच या उससे अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा लाउडस्पीकर, ध्वनि विस्तारक यंत्रों तथा अन्य शोर उत्पन्न करने वाले साधनों के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है, ताकि परीक्षार्थियों को शांत वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।
जिला मजिस्ट्रेट ने पुलिस प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि इन आदेशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए। परीक्षा की पारदर्शिता और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन की ओर से सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लिए गए हैं।
11 परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेंगे विशेष प्रतिबंध
यह प्रतिबंध जिले के 11 परीक्षा केंद्रों पर लागू रहेंगे, जिनमें डीएवी पब्लिक स्कूल लॉरेंस रोड, सागर इंटरनेशनल स्कूल ऑफ एमिनेंस, सागर मेमोरियल स्कूल ऑफ एमिनेंस, सरकारी वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय छेहरटा, स्कूल ऑफ एमिनेंस फॉर गर्ल्स माल रोड, खालसा कॉलेज पब्लिक स्कूल परिसर स्थित स्कूल ऑफ एमिनेंस, सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल माल सिंह गेट, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल कोट खालसा, आर्मी पब्लिक स्कूल अमृतसर कैंट, पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर-1 तथा पीएम श्री सरकारी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल दीप सिंह शामिल हैं।
नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई
जिला प्रशासन ने अभ्यर्थियों, अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन में सहयोग करें और जारी निर्देशों का पालन करें। किसी भी प्रकार की उल्लंघना करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।







