spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जुलाना में भगवान परशुराम की मूर्ति की स्थापना:कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा पहुंचे, बोले- बिना भेदभाव के कार्य कर रही प्रदेश सरकार




जुलाना कस्बे की परशुराम धर्मशाला में शनिवार को हरियाणा सरकार के कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में भाग लिया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्राह्मण सभा के प्रधान देवेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री अरविंद शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में केंद्र और प्रदेश सरकार समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए काम कर रही है। उन्होंने जोर दिया कि सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों और विकास कार्यों से प्रदेश का हर वर्ग संतुष्ट है। योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध मंत्री ने आगे कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी क्षेत्रों में विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है और योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने धार्मिक और सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण को समाज को एकजुट करने वाला बताया। इसी कड़ी में जुलाना में भगवान परशुराम मंदिर का निर्माण किया गया है, जो क्षेत्र के लोगों के लिए आस्था का एक महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम की मूर्ति स्थापना के लिए विशेष धार्मिक अनुष्ठान आयोजित किए गए। भव्य परिक्रमा यात्रा निकाली गई, भगवान परशुराम के जयकारे लगाए इससे पहले शनिवार को कस्बे में एक भव्य परिक्रमा निकाली गई, जिसमें श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिक्रमा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम के जयकारे लगाए, जिससे पूरा माहौल भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर देवेंद्र शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता रामराजी शर्मा, रोहतास शर्मा, मार्केट कमेटी के चेयरमैन मीनू शर्मा, राजबीर भारद्वाज और अंतिमा शर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles