spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में आप के कार्यकर्ताओं का प्रर्दशन:बीजेपी के दफ्तरों का घेराव, सीएम मान का फर्जी AI वीडियो का बनाने को लेकर रोष




पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही एक कथित फर्जी वीडियो को लेकर पंजाब की सियासत पूरी तरह गरमा गई है। आम आदमी पार्टी ने इसे भारतीय जनता पार्टी और शिरोमणि अकाली दल की एक सोची-समझी ‘घिनौनी साजिश’ करार दिया है। इस मुद्दे को लेकर AAP कार्यकर्ताओं ने जालंधर में बीजेपी दफ्तर का घेराव कर विरोध प्रदर्शन किया इसी कड़ी में, शीतला माता मंदिर के पास स्थित बीजेपी और अकाली दल के दफ्तरों का घेराव किया गया। AAP समर्थकों का दावा है कि मुख्यमंत्री को बदनाम करने के लिए ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ (AI) और डीपफेक तकनीक का इस्तेमाल करके यह फर्जी वीडियो तैयार किया गया है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि इस मामले में वीडियो वायरल करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। सड़कों पर उतरे AAP कार्यकर्ता, विरोध में गूंजे नारे आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी और अकाली दल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। पंजाब के अलग-अलग हिस्सों सहित शीतला माता मंदिर के बाहर स्थित बीजेपी कार्यालय के सामने भारी संख्या में AAP कार्यकर्ता प्रदर्शन करने के लिए इकट्ठा हुए हैं। हाथों में बैनर-पोस्टर लिए कार्यकर्ताओं ने ‘पंजाब विरोधी भाजपा मुर्दाबाद’ के जमकर नारे लगाए। प्रदर्शनकारियों का साफ तौर पर कहना है कि जब से पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है, तब से विपक्षी दल बौखलाए हुए हैं। विपक्ष के पास जनता के बीच जाने के लिए कोई ठोस मुद्दा नहीं बचा है, इसलिए वे अब मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ इस तरह की कोझी और घिनौनी साजिशें रच रहे हैं। ‘AI से तैयार किया गया है फर्जी वीडियो’ मौके पर मौजूद AAP नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बातचीत के दौरान बताया कि सोशल मीडिया पर जो वीडियो और लैब टेस्ट की बातें फैलाई जा रही हैं, वे पूरी तरह से मनगढ़ंत और झूठी हैं। यह वीडियो पूरी तरह से फेक है, जिसे AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) की मदद से सिर्फ मुख्यमंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाने के लिए तैयार किया गया है। AAP कार्यकर्ताओं ने कहा कि आज पंजाब का बच्चा-बच्चा यह जान चुका है कि इस वीडियो के पीछे कोई सच्चाई नहीं है। विरोधियों द्वारा मुख्यमंत्री भगवंत मान से इस्तीफे की मांग किए जाने पर उन्होंने पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास कोई जनाधार नहीं बचा है। पंजाब में बीजेपी के पास सिर्फ दो विधायक हैं और अकाली दल का भी यही हाल है, इसलिए वे केवल बदनाम करने की राजनीति कर रहे हैं। बीजेपी और अकाली दल के दफ्तरों का घेराव प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि यह विरोध प्रदर्शन केवल बीजेपी दफ्तरों तक सीमित नहीं है, बल्कि शहरी इलाकों में अकाली दल के दफ्तरों का भी घेराव किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने भले ही सीधे तौर पर कोई हिदायत न दी हो, लेकिन एक सच्चे कार्यकर्ता के नाते यह उनकी जिम्मेदारी है कि वे अपने मुख्यमंत्री के खिलाफ हो रहे इस झूठे प्रचार का डटकर मुकाबला करें। AAP नेताओं ने यह भी साफ कर दिया है कि अगर जांच में यह वीडियो पूरी तरह AI जनित या फेक साबित होता है जिसकी उन्हें पूरी उम्मीद है तो इस वीडियो को बनाने, इसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने और वायरल करने वाले हर एक व्यक्ति के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles