![]()
उत्तर रेलवे के जम्मू और फिरोजपुर रेल मंडलों ने यात्री सुविधा को प्राथमिकता देते हुए पांच प्रमुख ट्रेनों में अस्थायी रूप से एक अतिरिक्त 3AC कोच जोड़ने का फैसला किया है। इससे प्रतीक्षा सूची वाले यात्रियों को कन्फर्म बर्थ मिलने में राहत मिलेगी। अधिकारियों के अनुसार, प्रत्येक 3AC कोच में करीब 72 अतिरिक्त बर्थ उपलब्ध होंगी। इससे यात्रियों के कन्फर्म टिकट मिलने की संभावना बढ़ेगी, लंबी दूरी की यात्रा अधिक आरामदायक होगी और समूह या परिवार के साथ सफर करने वालों को एक साथ बर्थ मिलने में सुविधा होगी। रेल अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि वे रेलवे की इस अतिरिक्त सुविधा का लाभ उठाएं और अनधिकृत यात्रा से बचें। ट्रेनों की ताजा स्थिति जानने के लिए यात्री 139 हेल्पलाइन या आईआरसीटीसी की वेबसाइट और ऐप का उपयोग कर सकते हैं। अतिरिक्त 3AC कोच की तिथियां एवं ट्रेन की स्थिति इस प्रकार हैं। यात्रियों को मिलेगी सुविधा वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू उचित सिंघल ने कहा कि जम्मू मंडल यात्रियों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है। गर्मियों में जम्मू-श्रीनगरकी ओर जाने वाले यात्रियों की संख्या काफी बढ़ जाती है। इसी मांग को देखते हुए 3 ट्रेनों में अस्थायी रूप से 3AC कोच जोड़े हैं। यह कदम न सिर्फ यात्रियों को आरामदायक सफर देगा, बल्कि प्रतीक्षा सूची के बोझ को भी कम करेगा। हमारा प्रयास है कि हर यात्री को समय पर सुरक्षित और आरामदायक यात्रा का अनुभव मिले। यात्रियों से अनुरोध है कि वे आरक्षण कराते समय कोच संख्या व तिथियों की पुष्टि अवश्य कर लें। वहीं, फिरोजपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक बसंत कुमार ने बताया कि रेलयात्रियों की सुविधा और बेहतर सफर के लिए प्रयासरत है। अतिरिक्त कोच लगाने से ट्रेनों में ज्यादा यात्री सफर कर सकेंगे और यात्रा आसान होगी। यात्रियों से अनुरोध है कि वे रेल मदद संख्या 139 या नेशनल ट्रेन इंक्वायरी सिस्टम से अपडेट जानकारी के अनुसार अपनी यात्रा की योजना बनाएं।
Source link
शताब्दी समेत 5 ट्रेनों में बढ़ाए गए 3AC कोच:72 अतिरिक्त बर्थ, कन्फर्म टिकट मिलने के बढ़े चांस; लंबी दूरी की यात्रा होगी आसान







