spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

शिमला में मनीषा मित्तल की हत्या के पीछे कौन:भाई लगा चुका स्कूल हड़पने का आरोप, मैनेजमेंट एसपी से मिली, अभी तक नहीं हुआ खुलासा




रोहतक की बेटी रहने वाली मनीषा मित्तल की शिमला के सरस्वती पैराडाइज स्कूल कैंपस में गोली मारकर हत्या करने के मामले में अभी तक साजिशकर्ता का नाम पुलिस ने उजागर नहीं किया है। हालांकि हत्या करने वाले दो शूटरों को पुलिस ने पकड़ा हुआ है, जिन्हें 7 दिन के रिमांड पर लेकर पूछताछ चल रही है, लेकिन हत्या के पीछे कौन है, यह बड़ा सवाल है। शिमला के सरस्वती पैराडाइज स्कूल में 13 जून को स्कूल संचालिका मनीषा मित्तल की गोलियां मारकर हत्या कर दी। सूचना पाकर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाले, जिसमें दो लोग चेहरे को ढककर आए और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले में 2 लोगों को काबू कर रखे है। हत्या की साजिश रचने वाले का नहीं हो रहा खुलासा
मनीषा मित्तल की हत्या के पीछे किसके हाथ है, यह अभी तक पुलिस ने खुलासा नहीं किया है। मनीषा की मौत से पहला शक भाई पर गया, लेकिन भाई हिमांक ने कहा कि 1 जून को उस पर भी हमला हुआ था और जान से मारने की कोशिश की गई। मनीषा का अपने पति डॉ. सुभाष से विवाद चल रहा है। वहीं, स्कूल पर कुछ लोगों की नजर थी। ऐसे में हत्या किसने करवाई, यह सवाल बना हुआ है। भाई ने लगाया स्कूल हड़पने का आरोप
मनीषा मित्तल के भाई हिमांक मित्तल ने स्कूल हड़पने का आरोप लगाया था। हिमांक ने कहा कि स्कूल पर कई लोगों की नजर है। मनीषा भी स्कूल को अपने कंट्रोल में रखना चाहती थी, जबकि कुछ अन्य लोग भी उसके साथ मिले हुए थे। मनीषा की हत्या से किसे फायदा होगा, यह तो पुलिस ही बताएगी, लेकिन उसे तो नुकसान ही हुआ है। एसपी से सिक्योरिटी मांगने गई मैनेजमेंट
सरस्वती पैराडाइज स्कूल सोसायटी के प्रेजीडेंट सोन चंदेल ने बताया कि घटना के बाद से अभिभावक सिक्योरिटी को लेकर चिंतित थे। ऐसे में एसपी से मुलाकात की और सिक्योरिटी के पुख्ता प्रबंध करने की मांग की। साथ ही पेट्रोलिंग बढ़ाने के लिए कहा। एसपी ने आश्वासन दिया कि पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी। साथ ही सीआईटी भी तैनात रहेगी। घटना से स्कूल की स्थिति हो गई थी पेनिक
सोन चंदेल ने बताया कि घटना के कारण स्कूल की स्थिति पेनिक हो गई थी। कुछ अभिभावक डरे हुए थे, लेकिन अब वह संतुष्ट है। सभी बच्चे स्कूल आएंगे और स्थिति पहले की तरह सामान्य हो गई है। स्कूल में 830 बच्चे है, जिनकी सुरक्षा स्कूल की जिम्मेदारी है। पुलिस अपना काम कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles