spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

सोनीपत में एक्सीडेंट में नूंह के ड्राइवर की मौत:खड़े ट्रक से टकराया कैंटर, केबिन में फंसा, KMP एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा




सोनीपत जिले के खरखौदा क्षेत्र में कुंडली-मानेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेस-वे पर एक सड़क हादसे में कैंटर ड्राइवर की मौत हो गई। पीपली टोल के पास गलत तरीके से खड़े एक ट्रक से पाइपों से लदा कैंटर टकरा गया, जिससे ड्राइवर केबिन में फंस गया। यह घटना गुरुवार की अलसुबह करीब 4:15 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कैंटर में लदे लोहे के भारी पाइप केबिन को चीरते हुए अंदर घुस गए। जिससे ड्राइवर की मौके पर ही मौत हो गई। बिना इंडिकेटर के खड़ा था ट्रक मृतक ड्राइवर की पहचान नूंह के गांव धाना (थाना पिनगवां) निवासी सादुन के रूप में हुई है। उसके भाई उमर मोहम्मद ने पुलिस को बताया कि सादुन 17 जून की रात करीब 11:30 बजे भिवाड़ी की एक निजी कंपनी से लोहे के पाइप लोड करके मोहाली, पंजाब के लिए निकला था। उमर मोहम्मद के अनुसार, जब सादुन का कैंटर हाईवे पर पीपली टोल से थोड़ा आगे पहुंचा, तो सड़क के बीच में एक ट्रक बिना किसी इंडिकेटर या सुरक्षा मानकों के खड़ा था। अंधेरे के कारण कैंटर सीधे उस खड़े ट्रक में जा घुसा। काफी मशक्कत के बाद निकला शव भिड़ंत के बाद सादुन केबिन और पाइपों के बीच बुरी तरह फंस गया और गंभीर चोटों के कारण उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हाईवे अथॉरिटी और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला और खरखौदा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ट्रक चालक की लापरवाही से गाड़ी खड़ी करने के कारण यह हादसा हुआ। खरखौदा थाने के एएसआई संजय कुमार ने बताया कि मृतक के भाई की लिखित शिकायत पर आरोपी ट्रक ड्राइवर के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 285 और 106 के तहत मुकदमा नंबर 352 दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है और फरार ट्रक ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles