spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार में कार की टक्कर से दो युवकों की मौत:सामान लेकर अग्रोहा लौट रहे, नाली निर्माण में लगे, यूपी के रहने वाले




हिसार में अग्रोहा चौक के पास आदमपुर रोड पर मंगलवार देर रात कार और बाइक की आमने-सामने की टक्कर में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसे के बाद दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे। डायल-112 की टीम ने उन्हें तुरंत अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान दोनों ने दम तोड़ दिया। अग्रोहा थाना पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया शुरू की और अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दिए बयान में असमीर निवासी इसाकपुर चैंची, जिला सहारनपुर ने बताया कि वह अपने बुआ के बेटे इसरार और पंकज निवासी हथछोवा, जिला शामली के साथ लांधड़ी टोल के पास खेत में बनी ढाणी में किरा, के कमरे में रहता था। तीनों क्षेत्र में सड़क किनारे नाली निर्माण का काम करते थे। मेडिकल कॉलेज में तोड़ा दम असमीर के अनुसार मंगलवार रात करीब 11 बजे इसरार और पंकज ठेकेदार की बाइक पर अग्रोहा से सामान लेकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान आदमपुर की तरफ से तेज रफ्तार और लापरवाही से आ रही एक बलेनो कार ने उनकी बाइक को सीधी टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों युवक सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई।पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles