spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब लाकर बेची हरियाणा की नाबालिग:बोली-पिता नशे के पैसे चाहता था, पति ने जबरन संबंध बनाए, मना करने पर कहता-खरीदकर लाए हैं, हमारी चलेगी




हरियाणा के भिवानी में 2 साल की बेटी को बाप ने नशे के लिए सिरसा में बेच दिया। जब लड़की 16 साल की हुई तो सौतेले-मां बाप ने उसका सौदा पंजाब के परिवार के साथ कर दिया। सौदा होने के बाद नाबालिगा की साहिल नाम के युवक से शादी तय कर दी गई। शादी से 15 दिन पहले उसे सौतेले भाई के पास लुधियाना भेजा। सौतेले मां-बाप ने ससुराल वालों के साथ मिलकर चोरी-छिपे उसकी शादी लुधियाना में करवा दी ताकि किसी कानूनी चक्कर में न फंसे। नाबालिगा खुद के सौदा होने की बात से बेखबर थी। शादी के बाद उसे साहिल के साथ उसके घर भेजा गया। वहां जाकर परिवार ने उसे घर के एक कमरे में बंधक बनाकर रखा। पति ने जबरन संबंध बनाए। जब वो संबंध बनाने से मना करती तो उसे कहा गया कि खरीदकर लाए हैं तो हमारी मर्जी से रहना होगा। नाबालिगा इसी बीच प्रेग्नेंट हो गई। नाबालिगा का आरोप है कि साहिल नशा करके उसके साथ जबरन संबंध बनाता रहा और पीटता रहा। उसे घर के बाहर निकलने नहीं दिया। करीब डेढ़ महीने पहले वो अपने बच्चे को लेकर घर से भागकर अपनी मां के पास आई। मां बेटी को लेकर एसएसपी भिवानी के पास पेश हुई और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दी। भिवानी पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज करके केस लुधियाना के थाना जमालपुर में ट्रांसफर कर दिया। नाबालिगा की एसएसपी से मांग है कि उसका केस भिवानी ट्रांसफर कर दिया जाए ताकि वो सही से केस की पैरवी कर सके। सिलसिलेवार जानिए पूरा मामला…. भिवानी महिला थाना में जीरो FIR भिवानी महिला थाना की सब-इंस्पेक्टर (SI) नीतू बाला ने बिना आरोपियों के खिलाफ ZERO FIR दर्ज की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट, रेप और नाबालिग का शोषण, बाल विवाह निषेध कानून और मानव तस्करी की धाराओं के तहत छह लोगों पर पर्चा दर्ज किया है। उधर, नाबालिगा ने भिवानी एसपी से आग्रह किया है कि उनका केस वापस भिवानी ही ट्रांसफर किया जाए। उसका कहना है कि वह लुधियाना जाने की स्थिति में नहीं है। लुधियाना ट्रांसफर हुआ केस नाबालिगा की जबरन शादी लुधियाना के जमालपुर क्षेत्र में हुई। इसलिए भिवानी पुलिस ने केस लुधियाना ट्रांसफर कर दिया है। थाना जमालपुर के जांच अधिकारी गुरमीत सिंह ने कहा कि उनके पास जीरो एफआईआर आई है। उन्होंने केस रजिस्टर्ड कर दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्दी ही पीड़िता के बयान लिए जाएंगे और उसके बाद आगे की कारवाई की जाएगी। पुलिस के अनुसार हरियाणा के बरोटा के साहिल, उसके पिता सुभाष, मां फूलमती, बहन मीना के अलावा नाबालिगा के सौतेले माता पिता हरिराम व दर्शना और उसके सौतेल भाई व भाभी विकास व बहू रेखा पर एफआईआर दर्केज की गई।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles