spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

कैथल में ग्रामीणों ने कचरा डंपिंग यार्ड पर जड़ा ताला:सरकार के खिलाफ नारेबाजी, बोले- गंदगी, बदबू से ग्रामीणों का जीना हुआ दूर्भर




कैथल में खुराना रोड पर बनाए गए कचरा डंपिंग यार्ड पर आसपास के गांवों के लोगों ने ताला लगा दिया। तालाबंदी के बाद ग्रामीणों ने सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक प्रशासन उन्हें डंपिंग यार्ड बंद करने का लिखित में आश्वासन नहीं देगा, तब तक वे ताला नहीं खोलेंगे। गंदे पॉलिथीन उड़कर खेतों व घरों में आते हैं ग्रामीण नरेश, शमशेर, गुरदीप सिंह व सुरेंद्र ने बताया कि इस डंपिंग यार्ड के कारण आसपास के गांवों सहित किसानों को परेशानी हो रही है। कचरे से गंदे पॉलिथीन उड़कर उनके खेतों व घरों में जाते हैं, जिससे हर समय क्षेत्र में बदबू फैली रहती है। यार्ड के साथ ही नहरी पानी की सप्लाई की छोटी माइनर है, जिसमें हर समय गंदगी भरी रहती है। यहां पर कैथल के साथ साथ चीका और सीवन से लाकर कचरा डाल दिया जाता है। केवल आश्वासन मिल रहे उन्होंने कहा कि डंपिंग यार्ड के कारण कुलतारण, खुराना, कालू वाली गामड़ी, डेरा गदला व डोहर सहित कई गांवों के लोग परेशान हैं। डंपिंग यार्ड के साथ ही गांवों में नहरी पानी की सप्लाइ्र आती है। ऐसे में गांवों के लोगों तक दूषित पानी पहुंच रहा है। ऐसे में ग्रामीण उस पानी को कैसे पीएंगे और प्रयोग करेंगे। उन्होंने इस संबंध में पहले भी प्रदर्शन कर अधिकारियों को ज्ञापन दिया, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही दिया गया। अधिकारियों के आवास पर कचरा डालने की चेतावनी उन्होंने चेतावनी दी कि अगर जल्द से जल्द कचरे को यहां से नहीं हटाया गया तो वे इसे ट्रालियों में भरकर कैथल ले जाएंगे और अधिकारियों के निवास के आगे डाल देंगे। प्रशासन आश्वासनों के बाद भी उनकी अनदेखी कर रहा है। आसपास के ग्रामीणों का जीना दूर्भर हो गया है। उन्होंने मांग की कि जल्द से जल्द डंपिंग यार्ड को यहां से हटाया जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles