spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हिसार पुलिस का नशा मुक्ति अभियान जारी:11 नशा पीड़ितों को मिला उपचार; युवाओं को नशे से दूर रहने का संदेश




हिसार जिले को नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता एवं पुनर्वास अभियान के तहत बुधवार को थाना उकलाना क्षेत्र के गांव लितानी में विशेष नशा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशा छोड़ने और नशा तस्करी के खिलाफ आगे आने का आह्वान किया गया। आईजीपी हिसार मंडल कुलदीप सिंह और एसपी सिद्धांत जैन के मार्गदर्शन में नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा गांव में घर-घर जाकर लोगों से संवाद स्थापित किया गया। टीम ने ग्रामीणों और उनके परिवारजनों को बताया कि नशा न केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को प्रभावित करता है, बल्कि उसके सामाजिक, आर्थिक और पारिवारिक जीवन पर भी गंभीर दुष्प्रभाव डालता है। 11 नशा पीड़ितों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराई अभियान के दौरान पुलिस टीम ने नशा पीड़ित व्यक्तियों की पहचान कर उन्हें उपचार के लिए प्रेरित किया और नशा तस्करों एवं अवैध कारोबार से संबंधित जानकारियां भी जुटाईं। टीम ने ग्रामीणों को भरोसा दिलाया कि नशा छोड़ने के इच्छुक व्यक्तियों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। अभियान के दौरान जिले में 2 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इसके अलावा 2 व्यक्तियों को सरकारी अस्पताल हिसार से एलोपैथिक एवं आयुर्वेदिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। वहीं 4 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाइयां दी गईं और उनकी काउंसलिंग भी की गई। इसके साथ ही 5 अन्य व्यक्तियों को दूसरी बार उपचार उपलब्ध कराया गया। इस प्रकार कुल 11 नशा पीड़ितों को उपचार और पुनर्वास प्रक्रिया से जोड़ते हुए आवश्यक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। एसपी की लोगों से अपील अभियान की एक बड़ी उपलब्धि यह रही कि एक नशा पीड़ित ने उपचार के लिए स्वेच्छा से सरकारी अस्पताल हिसार स्थित नशा मुक्ति केंद्र में दाखिला लिया। पुलिस अधिकारियों ने इसे अभियान की सकारात्मक सफलता बताते हुए कहा कि लगातार जागरूकता और काउंसलिंग के प्रयासों से लोग नशे से दूर होने के लिए आगे आ रहे हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण में आमजन की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से नशा तस्करों और नशे से जुड़ी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सामूहिक प्रयासों और जनसहयोग से ही युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर उनका भविष्य सुरक्षित बनाया जा सकता है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles