spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फिरोजपुर के युवा प्रोग्रेस्वि फार्मर की लुधियाना में मौत:सब्जी लेकर मंडी में जा रहा था सप्लाई करने, बोलेरो पिकअप डिवाइडर से टकराई




लुधियाना में फिरोजपुर रोड स्थित वेरका मिल्क प्लांट के सामने तड़के हुए सड़क हादसे में युवा प्रोग्रेस्वि फार्मर की मौत हो गई। मृतक अपनी महिंद्रा बोलेरो पिकअप में सब्जियां लेकर मंडी की ओर जा रहा था। तेज रफ्तार वाहन अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। हादसे के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। आशंका जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आ गई हो, हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। 11 बजे रात फिरोजपुर से निकला था मृतक की पहचान संदीप सिंह (27) के रूप में हुई है। संदीप किसान था और अपने खेतों में उगाई गई सब्जियां मंडी में सप्लाई करने का काम करता था। जानकारी के अनुसार वह मंगलवार रात करीब 11 बजे फिरोजपुर स्थित अपने घर से सब्जियां लेकर निकला था। रात करीब ढाई बजे जब वह फिरोजपुर रोड पर वेरका मिल्क प्लांट के सामने पहुंचा तो उसकी महिंद्रा बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि संदीप के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्सों पर गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद राहगीरों ने तुरंत एम्बुलेंस को सूचना दी, लेकिन जब तक मदद पहुंचती, संदीप की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही थाना सराभा नगर की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। परिजनों के अनुसार संदीप अविवाहित था। परिवार में उसके माता-पिता और दो भाई हैं। वह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। हादसे के बाद परिवार गहरे सदमे में है। फिलहाल परिजन मीडिया से बातचीत करने की स्थिति में नहीं हैं। पुलिस का कहना है कि हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles