spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में पुलिस पर पथराव, रादौर में ग्रामीणों ने घेरा:फुल स्पीड में गाडियां भागकर बचाई जान, आरोपी को पकड़ने गए थे




यमुनानगर के रादौर क्षेत्र स्थित गांव छोटा बांस में आज तनावपूर्ण माहौल बन गया। एक युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस की सीआईए टीम का ग्रामीणों ने विरोध कर दिया। देखते ही देखते विरोध इतना बढ़ गया कि ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गांव के बच्चे, महिलाएं और पुरुष बड़ी संख्या में एकत्र हो गए और पत्थर बरसाते हुए उन्हें गांव से खदेड़ना शुरू कर दिया। हालात बिगड़ते देख पुलिसकर्मियों को अपनी जान बचाने के लिए मौके से निकलना पड़ा। तेज रफ्तार में गाडियां लेकर गांव से भागी पुलिस ग्रामीणों के गुस्से के बीच पुलिस टीम को गालियों का भी सामना करना पड़ा। स्थिति को बेकाबू होता देख पुलिस ने अपनी गाड़ियों को तेज रफ्तार में गांव से बाहर निकाला और सुरक्षित स्थान की ओर रवाना हो गई। पत्थराव के दौरान पुलिस वाहनों को नुकसान पहुंचने की भी सूचना है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है। बताया जा रहा है कि करनाल पुलिस एक युवक की तलाश में गांव पहुंची थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर ग्रामीणों और पुलिस के बीच विवाद हो गया, जिसके बाद माहौल अचानक गर्मा गया और मामला पत्थराव तक पहुंच गया।अफिलहाल घटना के बाद इलाके में तनाव बना हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles