spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पानीपत में रिटायर्ड पुलिस अधिकारियों का सम्मेलन:पूर्व SP बोले- बुढापा सही काटना है तो पारिवारिक संपत्ति विवाद सुलझाओ, पर्यावरण बचाने का भी दिया संदेश




पानीपत पुलिस लाइन स्थित कम्युनिटी सेंटर में रविवार को सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक मिलन समारोह (सम्मेलन) एवं स्नेह मिलन का आयोजन किया गया। पानीपत जिला पुलिस रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर्स वेलफेयर कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में पानीपत के अलावा करनाल, कैथल, सोनीपत और जींद जिलों के लगभग 350 से अधिक पूर्व पुलिस अधिकारियों ने शिरकत की। समारोह में पानीपत के पूर्व पुलिस अधीक्षक (SP) महिंद्र सिंह श्योराण (IPS) मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, ऑल इंडिया पुलिस वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष दिलावर सिंह विशिष्ट अतिथि (गेस्ट ऑफ ऑनर) के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत में रिटायर्ड DSP धर्मवीर खर्ब ने मुख्य अतिथि और अन्य आगंतुकों का स्वागत किया और पुलिस सेवा के अपने अनुभवों को साझा किया। पारिवारिक विवादों को सुलझाने और पौधारोपण पर जोर मुख्य अतिथि महिंद्र सिंह शोराण ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त अधिकारियों को जीवन के नए नजरिए से रूबरू कराया। उन्होंने दो मुख्य बातों पर विशेष जोर दिया। 8वें वेतन आयोग और मेडिकल दावों पर चर्चा विशिष्ट अतिथि दिलावर सिंह ने सेवानिवृत्त अधिकारियों के अधिकारों की बात की। उन्होंने कम्युटेशन, मेडिकल क्लेम और 8वें वेतन आयोग के अनुसार नियमित कर्मचारियों के समान पेंशन संशोधन की मांगों पर चर्चा की। उन्होंने आश्वासन दिया कि सेवानिवृत्त कर्मियों के हक की लड़ाई जारी रहेगी। 89 वर्षीय रिटायर्ड डीएसपी काली राम राणा भी पहुंचे इस सम्मेलन में सबसे बुजुर्ग अधिकारी के रूप में करनाल से आए 89 वर्षीय रिटायर्ड डीएसपी काली राम राणा पहुंचे, जिनका सभी ने सम्मान किया। इनके अलावा सोनीपत से रिटायर्ड महिला डीएसपी धनपती देवी, कैथल से अशोक कुमार, और पानीपत से भारत भूषण, आत्मा राम, रोहताश छोक्कर व रणधीर सिंह (सभी रिटायर्ड डीएसपी) भी मौजूद रहे। वर्तमान अधिकारियों ने भी बढ़ाया उत्साह कार्यक्रम में न केवल पूर्व अधिकारी बल्कि वर्तमान में तैनात डीएसपी हेडक्वार्टर सतीश कुमार और डीएसपी ट्रैफिक सुरेश कुमार ने भी शिरकत की और अपने विचार रखे। अंत में पानीपत रिटायर्ड पुलिस ऑफिसर्स वेलफेयर कमेटी के अध्यक्ष सत्यवान ने मुख्य अतिथि और सभी गणमान्य व्यक्तियों का आभार व्यक्त किया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles