spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

रोहतक में सीएम नायब सिंह सैनी आज:डी पार्क अग्निकांड के प्रभावित दुकानदारों से करेंगे मुलाकात




रोहतक में सीएम नायब सिंह सैनी आज मॉडल टाउन स्थित डी-पार्क पर अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों से मुलाकात करेंगे। साथ ही दुकानदारों की समस्याओं को लेकर भी चर्चा करेंगे और अधिकारियों को उचित दिशा निर्देश दिए जाएंगे। सीएम नायब सिंह सैनी ने अग्निकांड से प्रभावित हुए दुकानदारों के नुकसान का आंकलन करने के लिए तत्काल कमेटी बनाकर आंकलन करने के निर्देश पहले ही डीसी को दिए थे। साथ ही मृतकों के परिवार को 10 लाख रुपए आर्थिक सहायता व घायलों के लिए दो लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा की थी। घटनास्थल का करेंगे मुआयना
सीएम नायब सिंह सैनी घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आसपास के दुकानदारों से भी बात करेंगे। आग लगने के कारणों व बचाव कार्य के बारे में जानकारी लेंगे और अधिकारियों से रिपोर्ट तैयार कर जल्द से जल्द सीएम कार्यालय में पहुंचाने के निर्देश देंगे। वहीं, सीएम मृतक के परिवारों से मिलने उनके घर भी जाएंगे। दुकानदार मुआवजा जल्द देने की रखेंगे मांग
मॉडल टाउन के प्रभावित दुकानदार मुआवजा राशि जल्द जारी करने की मांग सीएम के सामने रखेंगे। दुकानदारों ने 9 करोड़ 67 लाख रुपए के सामान नुकसान की रिपोर्ट पुलिस को दी है। इसके बाद कमेटी जांच कर रही है। दुकानदारों की मांग है कि 50 प्रतिशत मुआवजा तुरंत जारी किया जाए।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles