spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

पंजाब में 27 तहसीलदारों के तबादले:निगम चुनाव के बाद प्रशासनिक फेरबदल, कई को मिली नई जिम्मेदारी, प्रमोटेड की पहली पोस्टिंग




पंजाब सरकार ने राजस्व विभाग में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तहसीलदार काडर के 27 अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियों के आदेश जारी किए हैं। मुख्य चुनाव अधिकारी, पंजाब से मंजूरी मिलने के बाद अतिरिक्त मुख्य सचिव-कम-वित्तीय आयुक्त (राजस्व) अनुराग वर्मा की ओर से यह अधिसूचना जारी की गई। सरकार ने स्पष्ट किया है कि सभी आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे और संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द अपने नए कार्यस्थलों पर कार्यभार संभालना होगा। इस फेरबदल को प्रशासनिक जरूरतों और जनहित से जोड़कर देखा जा रहा है। कई जिलों में बदले गए तहसीलदार जारी सूची के अनुसार राज्य के विभिन्न जिलों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।प्रमुख तबादलों में सर्वेश राजन को फतेहगढ़ चूड़ियां से बंगा, मनिंदर सिंह को अबोहर से मोगा, विकासदीप को पायल से बसी पठाना और संजीव पठानिया को बलाचौर से धार कलां भेजा गया है। इसी तरह सुरिंदरपाल सिंह पन्नू को मोरिंडा से फतेहगढ़ साहिब, चरनजीत कौर को श्री मुक्तसर साहिब से गिद्दड़बाहा तथा अमृतबीर सिंह को फिल्लौर से सुनाम में तैनात किया गया है। जतिंदरपाल सिंह को गिद्दड़बाहा से अबोहर, मुनीश कुमार को टांडा से तरनतारन और सुमीत सिंह ढिल्लों को नंगल से रूपनगर भेजा गया है। इसके अलावा जगतार सिंह को तलवंडी साबो से फगवाड़ा तथा विशाल वर्मा को फतेहगढ़ साहिब से धर्मकोट में नई जिम्मेदारी दी गई है। प्रमोशन के बाद मिली पहली पोस्टिंग तबादला सूची में कई ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं जिन्हें हाल ही में पदोन्नति मिली थी और वे पहली नियुक्ति का इंतजार कर रहे थे। सरकार ने लवदीप सिंह धूत को गढ़शंकर, जसविंदर सिंह को फतेहगढ़ चूड़ियां, अनुदीप शर्मा को फिल्लौर और नवजोत तिवारी को कपूरथला में तैनात किया है। वहीं कुलविंदर सिंह को जलालाबाद, गुरदीप सिंह को अहमदगढ़, भीम सैन को जालंधर-2, हरिंदरपाल सिंह बेदी को फिरोजपुर तथा लखविंदर सिंह को बाबा बकाला में जिम्मेदारी सौंपी गई है। कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त जिम्मेदारी सरकार ने कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त चार्ज भी दिया है। हरमिंदर सिंह घोलिया को खरड़ का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। राजस्व विभाग का मानना है कि इससे प्रशासनिक कामकाज में तेजी आएगी और लंबित मामलों के निपटारे में मदद मिलेगी। बिना पोस्टिंग वाले अफसर चंडीगढ़ मुख्यालय में देंगे हाजिरी सरकार ने आदेशों में स्पष्ट किया है कि जिन अधिकारियों को किसी विशेष स्टेशन पर तैनाती नहीं दी गई है, वे तुरंत प्रभाव से राजस्व विभाग के चंडीगढ़ स्थित मुख्यालय में अपनी ज्वाइनिंग रिपोर्ट देंगे।अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे आदेशों की अनुपालना सुनिश्चित करें और निर्धारित समय में नए कार्यस्थल पर कार्यभार ग्रहण करें।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles