spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

Jalandhar ANTF Nabs 2 Drug Smugglers With 330g Heroin


एनएनटीएफ जालंधर की तरफ से 300 ग्राम हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी।

जालंधर के एन्टी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने 2 नशा तस्करों को गिरफ्तार करके उनके कब्जे से 330 ग्राम हेरोइन बरामद की है । ANTF जालंधर रेंज के सहायक इंस्पेक्टर जनरल ऑफ

.

आरोपियों को पकड़ने वाली एएनटीएफ की टीम।

आरोपियों को पकड़ने वाली एएनटीएफ की टीम।

कोल्ड ड्रिंक कंपनी में काम करता है आरोपी पुलिस द्वारा की गई शुरुआती पूछताछ में आरोपियों ने नशा तस्करी से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं । आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ मोनू ने पुलिस को बताया कि वह केवल आठवीं पास है और एक कोल्ड ड्रिंक फैक्ट्री में सामान लादने (लोडिंग) का काम करता है । वह खुद नशा करने का आदी है और अपनी नशे की लत को पूरा करने तथा जल्दी अमीर बनने के लालच में वह हेरोइन बेचने के इस अवैध धंधे में पड़ गया। दूसरा आरोप इलेक्ट्रिशियन और नशे का आदी वहीं दूसरे आरोपी बलविंदर सिंह उर्फ बिंदा ने अपनी शुरुआती पूछताछ में बताया कि वह भी केवल 8वीं क्लास तक पढ़ा है और बिजली का काम (इलेक्ट्रिशियन) करता है । वह भी पूरी तरह से नशे की लत का शिकार है । अपनी नशे की जरूरत को पूरा करने के लिए ही वह अपने साथी हरविंदर सिंह उर्फ मोनू के साथ मिल गया और उसके साथ मिलकर हेरोइन बेचने का काम करने लगा। फिलहाल पुलिस इन दोनों आरोपियों से गहराई से पूछताछ कर रही है ताकि नशा तस्करी के इस पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles