spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

ACB ने रिश्वत केस में पकड़ा करनाल का दलाल:मंथली लेने में नाम आया विदेश भाग गया, जारी करवाया था लुक आउट सर्कुलर




हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने विदेश भाग चुके करनाल निवासी दलाल को पकड़ा है। आरोपी को कोर्ट में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। केस में नाम आया तो आरोपी विदेश भाग गया था। वहां से लौटते ही एसीबी ने पकड़ लिया।
साल 2022 के दौरान करनाल और यमुनानगर के RTO सुभाष चंद्र को गिरफ्तार किया था। आरोपी के कब्जे से रिश्वत के 30 लाख रुपए बरामद किए थे। इस मामले में RTO से उसके एजेंटों को गिरफ्तार किया था। चारों एजेंटों से 36 लाख 93 हजार रुपए बरामद किए थे। एक एजेंट संदीप बचकर विदेश भाग गया था। जिसे एसीबी की टीम ने अब गिरफ्तार किया है। जारी करवाया था लुक आउट सर्कुलर
एसीबी के अनुसार, संदीप के खिलाफ आरोप है कि उसने आरटीए विभाग के अधिकारियों के साथ मिलकर शिकायतकर्ता से ओवरलोड वाहनों को चालान से बचाने के लिए 50 हजार रुपये प्रतिमाह रिश्वत की मांग की थी तथा 20 हजार रुपये ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त किए थे। मामले में नामजद होने के बाद वह विदेश चला गया था। उसकी गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के लिए लुक आउट सर्कुलर (एलओसी) जारी किया गया था। भारत लौटने पर एसीबी की टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को यमुनानगर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया है। रिमांड के दौरान उससे अवैध वसूली नेटवर्क, रिश्वत के लेन-देन तथा मामले में शामिल अन्य व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एसीबी ने कहा कि मामले की जांच जारी है और साक्ष्यों के आधार पर आगे भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। ओवर लोड़ ट्रकों से लेते थे 10-15 हजार रुपए RTO द्वारा वसूली के लिए छोड़े गए एजेंट हरियाणा नंबर के ओवर लोड वाहन चालकों 10 हजार रुपए वसूलते थे। जबकि अन्य राज्यों के नंबर वाले ट्रकों का 15 हजार रुपए फिक्स कर रखा था। इसके अलावा एजेंट ट्रक चालकों व मालिकों से मंथली भी लेते थे। यह खेल काफी लंबे समय से चल रहा था।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles