spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

फरीदाबाद में लड़कों के 2 गुटों में मारपीट:खेल को लेकर हुआ था झगड़ा, गलती मानते हुए आपस में किया समझौता




फरीदाबाद जिले के डबुआ क्षेत्र में लड़कों के 2 गुटों के बीच हुई मारपीट का एक वीडियो सामने आया है। यह घटना 3 नंबर चुंगी से बागा चौक की तरफ जाने वाले रास्ते पर हुई थी। पूरी घटना वहां पास में लगी एक दुकान के सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में करीब 8 से 10 लड़के आपस में लड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। लड़के एक-दूसरे को लात और घूंसे मार रहे हैं। कुछ लड़के एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते हुए भी नजर आ रहे हैं। सड़क पर काफी देर तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही। हालांकि इस झगड़े में किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी सामने नहीं आई है। कहासुनी के बाद हुई मारपीट आसपास के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार झगड़े में शामिल सभी लड़के नाबालिग हैं और नेहरू कॉलोनी क्षेत्र के रहने वाले हैं। बताया जा रहा है कि शनिवार शाम को किसी खेल को लेकर कुछ लड़कों के बीच कहासुनी हो गई थी। पहले कुछ लड़के आपस में विवाद कर रहे थे। लेकिन थोड़ी देर बाद अन्य लड़के भी वहां पहुंच गए। इसके बाद बात बढ़ गई और दोनों पक्षों के बीच मारपीट शुरू हो गई। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया। गलती स्वीकार करते हुए आपस में समझौता किया सैनिक कॉलोनी चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर नीरज कुमार ने बताया कि वीडियो सामने आने के बाद सभी लड़कों की पहचान की गई। इसके बाद उन्हें और उनके परिजनों को चौकी बुलाया गया। पुलिस ने दोनों पक्षों की बात सुनी और पूरे मामले की जानकारी ली। जांच में पता चला कि झगड़े में शामिल सभी लड़के नाबालिग हैं। इसके बाद दोनों पक्षों के माता-पिता ने एक-दूसरे से माफी मांगी। वहीं लड़कों ने भी अपनी गलती स्वीकार करते हुए आपस में समझौता कर लिया। सभी ने भविष्य में इस तरह का कोई झगड़ा न करने का भरोसा दिया। पुलिस चौकी में उन्होंने लिखित बयान भी दिया है कि आगे से ऐसी गलती दोबारा नहीं करेंगे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles