spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

अमृतसर में गंदे पानी से ग्रामीण परेशान:'आप' नेता और किसान नेता में छिड़ा विवाद, एसडीएम ने दिए जांच के आदेश




अमृतसर के राजासांसी हलके के गांव झंजोटी में गंदे पानी की निकासी न होने से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गांव की गलियों और नालियों में गंदा पानी जमा है, जबकि कई घरों के बाहर भी पानी खड़ा होने के कारण लोगों में बीमारियां फैलने का डर बढ़ता जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से यह समस्या बनी हुई है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं हो पाया है। इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी के नेता जोबनदीप सिंह ने आरोप लगाया कि गांव में पानी की निकासी के लिए विकास कार्य चल रहे हैं, लेकिन एक किसान संगठन के नेता द्वारा जानबूझकर इन कार्यों में बाधा डाली जा रही है। उन्होंने कहा कि विकास कार्य रुकने के कारण गांव में गंदे पानी की समस्या और गंभीर हो गई है। जोबनदीप सिंह ने प्रशासन से मांग की कि जल्द से जल्द विकास कार्य पूरे कराए जाएं ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। वहीं, किसान नेता करमजीत सिंह नंगली ने अपने ऊपर लगाए गए सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया। उनका कहना है कि उन्होंने किसी भी विकास कार्य को नहीं रोका है और उनके खिलाफ लगाए जा रहे आरोप पूरी तरह से झूठे और बेबुनियाद हैं। एसडीएम ने जल्द समाधान के दिए निर्देश उधर, मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम मनदीप सिंह ढिल्लों ने कहा कि इस संबंध में बीडीपीओ हरशा छीना को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रशासन की ओर से इस मामले का जल्द समाधान करने के लिए कार्रवाई की जाएगी ताकि गांव के लोगों को गंदे पानी की समस्या से निजात मिल सके और किसी प्रकार की बीमारी फैलने का खतरा न रहे। ग्रामीणों को प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की उम्मीद फिलहाल गांव झंजोटी के लोग प्रशासन से जल्द कार्रवाई की उम्मीद लगाए बैठे हैं। अब देखना होगा कि प्रशासन इस समस्या का समाधान कितनी जल्दी कर पाता है और ग्रामीणों को कब तक राहत मिलती है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles