![]()
जालंधर के साईं दास स्कूल मैदान में शनिवार रात भगवान परशुराम जयंती पर राज्य स्तरीय धार्मिक कार्यक्रम करवाया गया। पंजाब CM भगवंत मान, आप सुप्रीमो अरविंदर केजरीवाल, दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया सहित जालंधर की लीडरशिप इसमें शामिल हुई। इस मौके पर CM मान और अरविंद केजरीवाल ने धार्मिक कार्यक्रम के जरिए आप सरकार भी शक्ति प्रदर्शन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के 4 नए रूट की घोषणा की गई। अब बुजुर्गों को सालासर खाटू श्याम, हरिद्वार, मथुरा और वृंदावन के लिए भी फ्री में ले जाया जाएगा। हंसराज रघुवंशी ने भजनों से लोगों को किया निहाल कार्यक्रम में धार्मिक सिंगर हंसराज रघुवंशी ने भजनों से लोगों को भक्ति के साथ जोड़ा। रघुवंशी ने मेरा भोला है भंडारी भजन से लोगों में उत्साह भरा। CM भगवंत मान से लेकर केजरीवाल ने हर-हर महादेव और जय श्रीराम के जयकारे लगाए। इस कार्यक्रम में समाज के हर वर्ग के लोगों ने भाग लिया, जो भक्ति और आध्यात्मिकता के रंग में रंगे नजर आए। कई संतों ने भी इस अवसर पर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। अरविंद केजरीवाल ने कहा, भगवान परशुराम जयंती के इस राज्य स्तरीय समारोह में लोगों के साथ उपस्थित होना मेरे लिए बहुत गर्व और संतोष की बात है। मैं इस कार्यक्रम में भाग लेकर स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। मैं इस शुभ अवसर पर पंजाब के लोगों, विशेषकर जालंधरवासियों को हृदय से बधाई देता हूं। जानें कार्यक्रम में किसने क्या कहा… केजरीवाल बोले-सोच समझकर जालंधर में ये कार्यक्रम करवाया
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब सरकार ने इस महान समारोह के लिए बड़ी सोच-समझ के साथ जालंधर की पवित्र धरती का चयन किया है। जालंधर अपनी समृद्ध विरासत, संस्कृति और आध्यात्मिकता के लिए जाना जाता है। यहां इस पावन दिवस को मनाना हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक जड़ों के प्रति हमारे गहरे सम्मान को दर्शाता है। आप सुप्रीमो ने कहा, भगवंत मान सरकार पूरे राज्य में शांति, सांप्रदायिक सद्भाव और भाईचारे को और मजबूत बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। हम महान गुरुओं, संतों, महापुरुषों और पीर-पैगंबरों द्वारा दिखाए गए धर्म के मार्ग पर चल रहे हैं। पूरे पंजाब से लगभग 25 पूजनीय महामंडलेश्वर संत इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं। पंजाब की धरती पर कुछ भी फल-फूल सकता है, लेकिन नफरत नहीं: भगवंत मान
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा कि पंजाब की उपजाऊ धरती पर कुछ भी फल-फूल सकता है, लेकिन इस पवित्र धरती पर नफरत के बीज कभी नहीं उग सकते। हमारे महान गुरुओं ने हमें सांप्रदायिक सद्भाव, शांति और भाईचारे के मूल्य सिखाए हैं। पंजाबी धर्म या समुदाय से ऊपर उठकर हर त्योहार मिल-जुलकर मनाते हैं। ऐसे आध्यात्मिक आयोजन समाज में समृद्धि और विकास लाने के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव, सहानुभूति और भाईचारे को भी मजबूत करते हैं। पंजाब सरकार ने हर धर्म को समान सम्मान दिया है। मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का दायरा बढ़ाएंगे आज मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के दायरे को बढ़ाने की घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कहा, यह योजना अब हरिद्वार, श्री खाटू श्याम जी महाराज, सालासर बालाजी धाम और कई अन्य पूजनीय धार्मिक स्थलों के लिए मुफ्त तीर्थ यात्रा की सुविधा भी प्रदान करेगी। इसका लाभ लेने के लिए एक भी रुपया खर्च नहीं करना पड़ेगा। इस अवसर पर ‘आप’ के वरिष्ठ नेता और ‘आप’ पंजाब के प्रभारी मनीष सिसौदिया, कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा, मोहिंदर भगत, सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार दीपक बाली तथा कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित रहे।
Source link
पंजाब से सालासर, हरिद्वार और मथुरा-वृंदावन के लिए चलेंगी बसें:मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना का दायरा बढ़ा; जालंधर में AAP सरकार का शक्ति प्रदर्शन







