spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

यमुनानगर में किशोरी के शव का आज होगा पोस्टमार्टम:नहर में लगाई थी छलांग, सुसाइड की वजह तलाश रही पुलिस




यमुनानगर के गांव गधौली माजरा की 17 वर्षीय किशोरी हैप्पी रानी द्वारा पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगाकर आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस अब उसकी मौत के कारणों की जांच में जुट गई है। किशोरी का शव शनिवार देर शाम हमीदा हेड के पास से बरामद कर लिया गया था। शव का रविवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा, जिसके बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार गांव गधौली माजरा निवासी मोतीराम की बेटी हैप्पी रानी शनिवार दोपहर खाना खाने के बाद घर से निकली थी। कुछ देर बाद उसने घर से कुछ दूरी पर स्थित पश्चिमी यमुना नहर में छलांग लगा दी। घटना को देख आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत परिजनों और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और गोताखोरों की टीम ने तलाश अभियान शुरू किया। दसवीं कक्षा तक पढ़ी थी छात्रा कई घंटे की मशक्कत के बाद किशोरी का शव हमीदा हेड के पास से बरामद हुआ। परिजनों के अनुसार हैप्पी रानी तीन बहनों और एक छोटे भाई में सबसे बड़ी थी। उसने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की थी। परिवार का कहना है कि घर में किसी प्रकार का कोई विवाद, झगड़ा या तनाव नहीं था। ऐसे में उसने यह कदम क्यों उठाया, इसका किसी को कोई अंदाजा नहीं है। सदर थाना एसएचओ कमलजीत सिंह का कहना है कि फिलहाल मामले में किसी प्रकार का सुसाइड नोट नहीं मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों सहित अन्य लोगों के बयान के आधार पर जांच आगे बढ़ाई जाएगी। थाना सदर यमुनानगर पुलिस आत्महत्या के पीछे की वजह जानने का प्रयास कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles