![]()
रोहतक में शनिवार दोपहर बाद एक लड़का दिल्ली बाईपास स्थित जवाहरलाल नेहरू नहर (JLN) में डूबे लड़के का 16 घंटे गुजरने के बाद भी कोई सुराग नहीं लग पाया है। हालांकि उसकी तलाश के लिए गोताखारों की टीम लगी है। लड़के की पहचान जनता कॉलोनी निवासी नाबालिग के रूप में हुई है, जो नहर पर अपनी दोस्त के साथ गया हुआ था। दोनों नहर किनारे ग्रिल पर बैठे हुए थे, इसी दौरान लड़के का पैर फिसल गया और वह पानी में डूबने लगा। यह देखकर वहां मौजूद लड़की ने बचाओ- बचाओ की आवाज लगाई, जिसके बाद दो लड़कों ने नहर में कूदकर लड़के को बचाने का प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फायर ब्रिगेड व NDRF की टीम ने खंगाली नहर सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम व NDRF की टीम भी मौके पर पहुंची और लड़के की तलाश शुरू की। काफी देर तक पानी में रेस्क्यू अभियान चलाया गया, लेकिन लड़के का कोई सुराग नहीं लगा। अंधेरा होता देख टीम वापस आ गई और सुबह दोबारा रेस्क्यू अभियान चलाया जाएगा। लड़की बोली, पैर फिसलने के कारण गिरा घटनास्थल पर मौजूद जब लड़की चिल्ला रही थी तो लोगों ने पूछा कि क्या हुआ तो लड़की ने कहा कि उसका दोस्त पानी में गिर गया है। वह नहर किनारे ग्रिल पर बैठे हुए थे और अचानक पैर फिसलने के कारण उसका दोस्त नहर में गिर गया। पुलिस लड़के की तलाश में जुटी आईएमटी थाना के जांच अधिकारी ASI राजेश ने बताया कि शनिवार दोपहर के बाद एक लड़के के नहर में डूबने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में लड़के की तलाश शुरू की। सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन लड़के का कोई सुराग नहीं लगा है। लड़के की तलाश की जा रही है।
Source link
रोहतक की नहर में डूबे लड़के का नहीं लगा सुराग:16 घंटे से ज्यादा टाइम बीता, पैर फिसलने से गिरा था, NDRF कर रही तलाश







