![]()
हरियाणा के झज्जर में ग्रीवेंस कमेटी में आए मंत्री राव नरबीर ने एक कार्यकर्ता से फोटो खिंचवाने के पैसे मांग लिए। इसके बाद मंत्री बिना फोटो खिंचाए ही आगे बढ़ गए। जब कार्यकर्ता कुछ बात कहने लगा तो मंत्री ”अरे हट” कहकर आगे बढ़ गए। अब इस घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है। इसमें मंत्री राव नरबीर के आगे काफी लोग खड़े दिखाई दे रहे हैं। तभी भीड़ में खड़ा एक कार्यकर्ता फोटो लेने के लिए कहता है। इसके बाद ही मंत्री पैसों वाली बात कहकर आगे बढ़ने लगते हैं। पानी की निकासी की समस्या के समाधान को आए एक अन्य व्यक्ति को मंत्री ने कहा कौन सी पाइपलाइन की बात कर रहे हो। इस पर मैं क्या करूं। पहले जानिए, मंत्री-कार्यकर्ता के बीच की बातचीत… शुक्रवार को ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के बाद उद्योग मंत्री राव नरबीर जैसे ही सचिवालय से बाहर निकले, कार्यकर्ता उनकी गाड़ी के पास खड़े हो गए। इस दौरान कुछ अन्य लोग भी वहां अपनी समस्या बताने के लिए पहुंच गए। इसी दौरान एक कार्यकर्ता उनसे फोटो मांगने लगा। कार्यकर्ता: सर, एक फोटो ले लूं।
मंत्री नरबीर: क्यों ले ले। कार्यकर्ता: चुप खड़ा रहा।
मंत्री नरबीर: आजकल फोटो के पैसे लगते हैं। इसके बाद जैसे ही कार्यकर्ता आगे बढ़ने लगा तो राव नरबीर ने नाराज होकर ‘अरे हट’ कहकर पीछे हटने को कहा। पाइपलाइन की मांग लेकर पहुंचा कार्यकर्ता इस घटनाक्रम के बाद एक अन्य व्यक्ति पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन बिछाने की मांग को लेकर मंत्री के पास पहुंचा। व्यक्ति ने मंत्री राव नरबीर से कहा- गांव में पानी की निकासी के लिए पाइपलाइन की जरूरत है। मंत्री नरबीर: कौन सी लाइन, रेल लाइन या बिजली की लाइन?
व्यक्ति: पानी की निकासी की पाइपलाइन। अधिकारी को मामला बताया है। मंत्री नरबीर: फिर, मैं क्या करूं?
व्यक्ति: बात दिया है, जी मंत्री बोले- चिंता मत करो, काम हो जाएगा मंत्री नरबीर के पास एक महिला भी शिकायत लेकर पहुंची। महिला ने मंत्री से कहा उसके साथ धोखा हुआ है। लंबे समय से अधिकारियों के यहां चक्कर काट रही है। इसके बाद मंत्री नरबीर ने कहा- आप चिंता मत करो, आपका काम हो जाएगा। पहले भी मंत्री का काफिले को रोक चुकी महिला झज्जर के हसनपुर की जगपति नाम की ये महिला करीब तीन महीने पहले मंत्री श्याम सिंह का रास्ता रोक चुकी है। महिला का कहना है कि 2011 में उन्होंने झज्जर में एक 300 वर्ग गज का प्लॉट खरीदा था। इसके लिए प्लॉट मालिक को साढ़े 7 लाख रुपए दिए थे। अब तक भी इस प्लाट की रजिस्ट्री नहीं हो सकी। अधिकारी विक्रेता पर कोई कार्रवाई नहीं करते हैं। कई बार थाने- तहसील के चक्कर लगा चुके। —————– यह खबर भी पढ़ें… गाड़ी के आगे अड़ी महिला ने मंत्री का काफिला रोका: अंगुली दिखाकर बोलीं- पहले मेरी सुनो, फिर जाने दूंगी; झज्जर पुलिस ने खींचकर हटाया
हरियाणा के झज्जर में महिला ने मंत्री का काफिला रोक दिया। मंत्री गाड़ी में बैठने लगे तो महिला उसके आगे अड़ गई। अंगुली दिखाकर तेज आवाज में बात करने लगी। इस दौरान एक पुलिस अधिकारी महिला को खींचने लगी, लेकिन महिला मंत्री से बात करने की जिद पर अड़ी रही। (पूरी खबर पढ़ें)
Source link
हरियाणा- फोटो खिंचवाने पर मंत्री ने मांगे पैसे,VIDEO:कार्यकर्ता के आगे बढ़ने पर राव नरबीर बोले- 'अरे हट'; पाइपलाइन समाधान पर 'मैं क्या करूं' कहा







