spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

जालंधर में आज CM मान और केजरीवाल पहुंचेंगे:साईं दास ग्राउंड में कार्यक्रम, आप करेगी शक्ति प्रदर्शन, धार्मिक सिंगर हंसराज रघुवंशी सुनाएंगे भजन




जालंधर में आज (13 जून) को पंजाब CM भगवंत मान और आप सुप्रीमो अरविंदर केजरीवाल सहित तमाम लीडरशिप पहुंचेगी। सभी नेता साईं दास स्कूल ग्राउंड में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इस कार्यक्रम को आप से जुड़े दीपक बाली करवा रहे हैं और इसमें धार्मिक गायक हंसराज रघुवंशी भजन सुनाएंगे।
पंजाब के बागवानी, स्वतंत्रता सेनानी और रक्षा सेवाएं भलाई मंत्री मोहिंदर भगत और पर्यटन एवं सांस्कृतिक मामलों के विभाग के सलाहकार दीपक बाली ने बताया कि 13 जून की शाम को जालंधर में भगवान शिव को समर्पित धार्मिक समागम करवाया जा रहा है। यह विशाल धार्मिक समागम ‘एक शाम भगवान शिव के नाम’ विषय पर आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रसिद्ध धार्मिक गायक हंसराज रघुवंशी भजनों के माध्यम से हजारों श्रद्धालुओं को आध्यात्मिकता से जोड़ेंगे। मेयर विनीत धीर, पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमणीक सिंह रंधावा, सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा, राजविंदर कौर थियाड़ा ने कहा कि शहर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर कार्यक्रम करवाया जा रहा है। साईं दास स्कूल के ग्राउंड में शाम 6.30 बजे यह कार्यक्रम होगा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सभी प्रबंध पूरे किए
उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली वर्तमान सरकार द्वारा आयोजकों को श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए जाने वाले आवश्यक प्रबंधों में पूर्ण सहयोग देने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल इस समागम में श्रद्धालु के तौर पर शिरकत करेंगे। भाईचारे की साझेदारी और एकता को और मजबूत करेगा प्रोग्राम
उन्होंने इस समागम को श्रद्धा, आस्था, विश्वास और संस्कृति का एक अनूठा संगम बताते हुए उम्मीद की कि इसमें जालंधर और आस-पास के जिलों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु शिरकत करेंगे। सनातन सेवा समिति के प्रधान विजय शर्मा ने कहा कि यह समागम पंजाब की समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं तथा भाईचारे की साझेदारी और एकता को और मजबूत करेगा।
पंजाब सरकार का सहयोग, कार्यक्रम धार्मिक कमेटियों का
उन्होंने कहा कि भले ही पंजाब सरकार द्वारा किए जाने वाले प्रबंधों को पूरा करने में पूर्ण समर्थन दिया जा रहा है, लेकिन मुख्य तौर से यह समागम स्थानीय मंदिर कमेटियों, संत-महंतों और जालंधर वासियों द्वारा आयोजित किया जा रहा है। इस विशेष पहल का मुख्य उद्देश्य इस क्षेत्र में भाईचारे की साझेदारी, शांति और धार्मिक एकजुटता को और मजबूत करना है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles