![]()
कुरुक्षेत्र से पाकिस्तान के गुरुधामों के दर्शन के लिए जा रहे हरियाणा के सिख श्रद्धालुओं को अटारी-वाघा बॉर्डर पर रोके जाने का मामला अब तूल पकड़ने लगा है। इस मुद्दे पर शुक्रवार को शिरोमणि अकाली दल (SAD) हरियाणा के अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री नायब सैनी के नाम DC को ज्ञापन सौंपा। SAD ने मामले की उच्चस्तरीय जांच कर दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई। हालांकि इससे पहले हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी (HSGMC) के प्रधान जगदीश सिंह झींडा ने बीते दिन कमेटी बनाने की बात कही थी। साथ ही कमेटी की जांच रिपोर्ट के बाद आगे कोई एक्शन लेने का आश्वासन संगत को दिया था। 94 सिख श्रद्धालुओं का जत्था हुआ था रवाना SAD के प्रदेश अध्यक्ष हरिकेश मोहड़ी ने कहा कि पाकिस्तान में श्री गुरु अर्जन देव जी के शहीदी गुरुपर्व के अवसर पर गुरुधामों के दर्शन के लिए हरियाणा से 94 श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ था। सभी श्रद्धालुओं को 10 जून को अटारी-वाघा सीमा के रास्ते पाकिस्तान में प्रवेश करना था, लेकिन सीमा पर ही उन्हें रोक दिया गया। श्रद्धालुओं की यात्रा रह गई अधूरी आरोप लगाया कि अगर संबंधित अधिकारियों ने समय रहते सीमा सुरक्षा बल (BSF) और अन्य एजेंसियों को जरूरी जानकारी और वेरिफाइड लिस्ट मुहैया करवा दी होती, तो श्रद्धालुओं को इन हालात का सामना नहीं करना पड़ता। प्रशासनिक लापरवाही के कारण श्रद्धालुओं की धार्मिक यात्रा अधूरी रह गई, जिससे सिख समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। 19 जून को लौटना था जत्था हरियाणा के 94 श्रद्धालुओं का जत्था 10 जून को पाकिस्तान रवाना हुआ था। यात्रा कार्यक्रम के अनुसार श्रद्धालुओं को 19 जून को वापस लौटना था। हालांकि सीमा पर रोक दिए जाने के बाद सभी श्रद्धालुओं को उसी दिन देर रात अपने-अपने जिलों में वापस लौटना पड़ा। कई जिलों में शुरू हुआ ज्ञापन अभियान हरिकेश मोहड़ी ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर हरियाणा के विभिन्न जिलों में ज्ञापन सौंपे जा रहे हैं। शुक्रवार को कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में DC के जरिए मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया गया। कल शनिवार को करनाल, पानीपत समेत अन्य जिलों में भी ज्ञापन सौंपे जाएंगे। अकाल तख्त नहीं ले जाएंगे मामले हरिकेश मोहड़ी से मामले को श्री अकाल तख्त साहिब के सम्मुख उठाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि सरकार को इस पूरे मामले को गंभीरता से लेना चाहिए, क्योंकि इससे सिख समाज में नाराजगी है। अगर दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो समाजिक के स्तर पर इस मुद्दे को और मजबूती से उठाने की चेतावनी दी। दादूवाल पर लगाए आरोप
मोहड़ी ने दावा किया कि हरियाणा कमेटी के मौजूदा प्रधान जगदीश सिंह झींडा और पूर्व प्रधान बलजीत सिंह दादूवाल के बीच आपसी मतभेद हैं। आरोप लगाया कि इसी खींचतान का खामियाजा श्रद्धालुओं को भुगतना पड़ा और उनकी धार्मिक यात्रा अधूरी रह गई। दादूवाल के प्रभाव में सरकार पूरे मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और यात्रा रुकने के लिए जिम्मेदार लोगों की जवाबदेही तय की जानी चाहिए। सरकार, दादूवाल के प्रभाव में काम कर रही है और इसी कारण श्रद्धालुओं की यात्रा प्रभावित हुई। इस मामले में किसी भी जिम्मेदार व्यक्ति का बयान नहीं आया।
Source link
हरियाणा के सिख श्रद्धालुओं को रोकने का मामला गरमाया:SAD ने शासन-प्रशासन को घेरा, मोहड़ी बोले- लापरवाह अधिकारियों-कर्मचारियों पर हो कार्रवाई, सरकार जताए खेद







