spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

हरियाणा CM बीजेपी वर्करों में भरेंगे जोश:अबोहर में 13 जून को OBC महासम्मेलन में करेंगे शिरकत; MLA जाखड़ ने तैयारी का लिया जायजा




हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 13 जून को अबोहर में आयोजित होने वाली सर्वसमाज ओबीसी महासम्मेलन रैली को संबोधित करेंगे। यह रैली अबोहर की नई अनाज मंडी में होगी। रैली की तैयारियों के संबंध में वीरवार को विधायक संदीप जाखड़ के निवास पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें हरियाणा के कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा विशेष रूप से उपस्थित रहे। प्रेस वार्ता के दौरान रणबीर गंगवा ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब की जनता मौजूदा सरकार के कार्यकाल से निराश है। गंगवा ने आरोप लगाया कि प्रदेश में नशे की समस्या बढ़ रही है और चुनावों के दौरान किए गए कई वादे अधूरे हैं। गंगवा ने आगे कहा कि लोगों में बदलाव की भावना दिख रही है और भाजपा के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। उन्होंने हाल ही में हुए निकाय चुनावों में अबोहर में भाजपा को मिली सफलता का उल्लेख करते हुए कहा कि यह जनता के भाजपा नीतियों को पसंद करने का संकेत है। केवल सिंह ढिल्लों भी रैली में लेंगे हिस्सा रणबीर गंगवा ने दावा किया कि पंजाब में राजनीतिक बदलाव की शुरुआत अबोहर से हुई है, जिसका असर आने वाले समय में पूरे प्रदेश में दिखाई देगा। 13 जून की रैली में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के अतिरिक्त पंजाब भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सुनील जाखड़ सहित पंजाब और हरियाणा के कई मंत्री, विधायक तथा वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल होंगे। पंजाब को नशामुक्त और विकासशील राज्य बनाना सपना: गंगवा गंगवा ने कहा कि भाजपा का लक्ष्य पंजाब को नशामुक्त और विकासशील राज्य बनाना है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से रैली में बड़ी संख्या में पहुंचने की अपील की। इस अवसर पर विधायक संदीप जाखड़ और पूर्व चेयरमैन संजीव वर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles