![]()
हरियाणा की मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत महेंद्रगढ़ जिले के 54 श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर पहुंचे हैं। उन्होंने भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए और इस यात्रा के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त किया। इस योजना के तहत 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों और गरीब परिवारों को मुफ्त तीर्थ यात्रा करवाई जाती है। यात्रा, भोजन और आवास का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करती है। 8 जून को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कुरुक्षेत्र से लगभग 1100 यात्रियों को सोमनाथ मंदिर के दर्शनों के लिए ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। इससे पहले भी इस योजना के तहत अयोध्या, प्रयागराज और नांदेड़ साहिब जैसे प्रमुख तीर्थ स्थलों की यात्राएं आयोजित की गई हैं। श्रद्धाुओं ने पीएम और सीएम सैनी का जताया आभार महेंद्रगढ़ जिले से सोमनाथ पहुंची श्रद्धालु संतोष ने कहा कि सरकार की इस योजना के कारण उन्हें पहले ज्योतिर्लिंग के दर्शन करने का सौभाग्य मिला है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बिना किसी खर्च के सभी सुविधाओं के साथ यह यात्रा संभव हो पाई। अन्य श्रद्धालु, जिनमें सरोज देवी, निर्मला, कांता देवी, लक्ष्मी देवी और शकुंतला शामिल थीं, ने भी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की इस पहल से गरीब लोगों को ऐसे पवित्र स्थलों पर आने का अवसर मिला है, जिसकी वे कल्पना भी नहीं कर सकते थे। गुजरात के वेरावल में स्थित है सोमनाथ मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से प्रथम सोमनाथ मंदिर गुजरात के वेरावल (सौराष्ट्र) में स्थित है। इसे सनातन आस्था, सांस्कृतिक गौरव और अटूट शक्ति का प्रमुख प्रतीक माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि यहां ज्योतिर्लिंग के दर्शन से मोक्ष की प्राप्ति होती है और जाने-अनजाने में हुए पापों से मुक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निशुल्क भेजे जाने पर ही उन्होंने अलावा गीता मंदिर और श्री भालका तीर्थ मंदिर के दर्शन किए हैं।
Source link
महेंद्रगढ़ के 54 श्रद्धालु सोमनाथ मंदिर पहुंचे:पवित्र ज्योतिर्लिंग के दर्शन किए, मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के तहत भेजे गए







