spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

तीन दिन बाद नहर में मिला कंपनी कर्मी का शव:घर से ड्यूटी जाने के बाद हुआ था लापता, नहीं मिला कोई निशान




रेवाड़ी में आसलवास के पास नहर में युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद कसौला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचे शव को कब्जे में लिया। जिसकी पहचान गांव ढाणी जड़थल निवासी 21 वर्षीय मोनू के रूप में हुई। मोनू तीन दिन पहले घर से कंपनी के लिए निकला था। घर वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने कसौला थाना में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शव पर किसी प्रकार के निशान नहीं मिले है। आशंका जताई जा रही है कि नहर में डूबने से युवक की मौत हुई है। पुलिस ने 174 की कार्रवाई करते हुए शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। 8 को हुए थे लापता जानकारी के अनुसार गांव झाणी जड़थल निवासी 21 वर्षीय मोनू गांव के पास किसी कंपनी में काम करता था। 8 जून को वह घर से कंपनी जाने के लिए निकले थे। इसके बाद वापस नहीं आए। आसपास व जान पहचान में पता करने के बाद भी जब कोई सुराग नहीं मिला तो कसौला थाने में गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई गई। बुधवार को आसलवास के नजदीकी एक होटल के पास नहर में उनका शव मिला। किसी पर शक नहीं कसौला थाना के एसएचओ सतीश कुमार ने बताया कि गांव आसलवास के पास नहर में एक शव मिलने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची तो मृतक की पहचान ढाणी जड़थल निवासी मोनू के रूप में हुई। 8 जून को मोनू के परिजनों के गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। शव पर किसी प्रकार का कोई निशान नहीं मिला। परिजनों ने भी किसी प्रकार की कोई आशंका नहीं जताई। 174 की कार्रवाई के बाद शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles