spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

उचाना में एक्सीडेंट में व्यक्ति की मौत:तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर, हादसे के बाद ड्राइवर फरार, पुलिस तलाश में जुटी




उचाना कलां से भोंगरा रोड पर एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर उचाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवा दिया है। उचाना थाना पुलिस को बुधवार सुबह सूचना मिली कि उचाना कलां से भोंगरा रोड पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है, जिसके सिर पर चोट लगी हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने दी मृतक के परिजनों को सूचना आसपास पता करने पर मृतक की पहचान गांव करसिंधू निवासी राजेश (41) के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी। पुलिस आशंका जता रही है कि राजेश की मौत सड़क हादसे में हुई है और घटना को अंजाम देने के बाद वाहन ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles