spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

डबवाली में दिल्ली बैरिंग स्टोर पर इनकम टैक्स की रेड:7 घंटे तक खंगाला रिकॉर्ड, दस्तावेज जब्त; डीईटीसी बोलीं- ये सामान्य जांच




सिरसा जिले के डबवाली शहर में बठिंडा चौक स्थित दिल्ली बैरिंग स्टोर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने रेड मारी और लगभग 7 घंटे तक जांच अभियान चलाया। इस दौरान दुकान के रिकॉर्ड और दस्तावेजों की गहन पड़ताल की गई। जिससे पूरे दिन क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना रहा। जानकारी के अनुसार, आयकर विभाग की टीम मंगलवार सुबह करीब 11:30 बजे स्टोर पर पहुंची और जांच प्रक्रिया शुरू की। कार्रवाई के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और जांच में बाधा से बचने के लिए पुलिस बल भी मौके पर तैनात रहा। पुलिसकर्मियों ने किसी को भी दुकान के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी। देर शाम तक ये जांच चली। विभागीय अधिकारियों की टीम ने दुकान से संबंधित विभिन्न वित्तीय रिकॉर्ड, बिल, खातों और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेजों की जांच की। जांच के चलते दुकान के आसपास लोगों की भीड़ भी जमा हो गई थी। डीईटीसी बोलीं- ये नियमित जांच थी आयकर विभाग की डीईटीसी अधिकारी अंजू सिंह ने बताया कि दिल्ली बैरिंग स्टोर पर यह एक नियमित जांच थी। उन्होंने पुष्टि की कि जांच के दौरान कुछ आवश्यक दस्तावेज एकत्र किए गए हैं, जिनकी विभागीय स्तर पर समीक्षा की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फिलहाल एक सामान्य जांच कार्रवाई है और दस्तावेजों के परीक्षण के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। विभाग द्वारा जांच पूरी करने के बाद टीम शाम को रवाना हुई। इस कार्रवाई के बाद शहर के व्यापारिक वर्ग में भी चर्चा बनी रही, हालांकि अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की अनियमितता की पुष्टि नहीं की।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles