spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

Related Posts

झज्जर रोहद टोल के पास युवक से अवैध पिस्तौल बरामद:हथियार सप्लायर भी गिरफ्तार, सीआईए-वन बहादुरगढ़ की कार्रवाई, गुप्त सूचना के आधार पर दबिश




झज्जर पुलिस के अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत सीआईए-वन बहादुरगढ़ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अवैध हथियार सहित गिरफ्तार किया है। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने हथियार सप्लाई करने वाले आरोपी को भी काबू कर लिया। सीआईए-वन प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार ने बताया कि पुलिस आयुक्त डॉ. राजश्री सिंह के निर्देशानुसार जिले में अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत सीआईए-वन की टीम थाना आसौदा क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि खेड़ी जसौर निवासी एक युवक अवैध हथियार लेकर रोहद बाईपास टोल के पास खड़ा है और कहीं जाने की फिराक में है। सूचना मिलते ही मुख्य सिपाही अरविंद के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां खड़े संदिग्ध युवक की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। पुलिस ने तुरंत आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। जांच का दायरा बढ़ाते हुए मुख्य सिपाही सोनू ने मामले की गहन पड़ताल की, जिसमें सामने आया कि आरोपी को हथियार जगरतपुर निवासी सागर ने उपलब्ध कराया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सप्लायर सागर को भी गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना आसौदा में शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का अभियान जारी झज्जर पुलिस का कहना है कि जिले में अवैध हथियारों की तस्करी और इस्तेमाल पर अंकुश लगाने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।



Source link

कोई जवाब दें

कृपया अपनी टिप्पणी दर्ज करें!
कृपया अपना नाम यहाँ दर्ज करें

Popular Articles